Prajasatta Side Scroll Menu

Breaking News: स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल की बस में 29 पेटी देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार..!

Breaking News: स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल की बस में 29 पेटी देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार..!

अनिल शर्मा | जवाली:
Breaking News: पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत जवाली में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सोमवार देर रात थाना जवाली के अधीन हरियां पुल पर स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल की बस से 29 पेटी देसी शराब बरामद की।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, बंटी और रमन कुमार, निवासी समकेड़, को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही, पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या बोले एसपी नूरपुर अशोक रतन 

एसपी नूरपुर, अशोक रतन ने कहा, “पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कूल बस में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। हरियां पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बस से 29 पेटी देसी शराब बरामद की। इसके बाद बंटी और रमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।”

इसे भी पढ़ें:  VB-G RAM G: मोदी सरकार गांधी जी के सपनों को जमीन पर उतार रही, अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला

स्कूल प्रबंधन की प्रतिक्रिया

जब इस बारे में स्कूल के प्रिंसिपल, डॉ. राजीव नरयाल से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा, “हमारा बस चालक पिछले लगभग चार महीनों से स्कूल में काम कर रहा था। वह रोजाना बच्चों को छोड़ने के बाद बस को अपने घर पर खड़ा कर देता था। आज जब अभिभावकों से यह सूचना मिली कि स्कूल बस नहीं आई, तो हमें पता चला कि ड्राइवर को शराब के साथ पकड़ा गया है। इसके तुरंत बाद, स्कूल प्रबंधन ने जवाली पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।”

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में लोक अदालत में एक साथ हुई 1.13 लाख मामलों की सुनवाई, पहली बार में निपटाए गए हजारों केस

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal Snowfall News Himachal update HP Latest News HP News in Hindi HP News Today Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now