Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra: धमेटा निवासी ड्राईवर का शव राजा का तालाब में मिला, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.!

Kangra: धमेटा निवासी ड्राईवर का शव राजा का तालाब में मिला, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.!

अनिल शर्मा | फतेहपुर
Kangra News: कांगड़ा जिले के जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर स्थित राजा का तालाब के पास मंगलवार सुबह एक शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई । मृतक की पहचान धमेटा निवासी गगन सिंह उर्फ राजू लंबर (54 वर्ष) के रूप में हुई है। जो कि एक बस ड्राइवर था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है।  जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6 बजे, जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर स्थित राजा का तालाब के पास स्थानीय लोगों ने एक शव देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना रेहन को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक एक निजी बस का ड्राइवर था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह बीती रात किसी बारात को छोड़कर वापस लौट रहा था। इस दौरान वह राजा का तालाब के पास बस से गिर गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। नूरपुर पुलिस ने बताया कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह बस से कैसे गिरा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News Himachal News in Hindihp newsHP News in HindiKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now