Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल.!

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today: Horoscope Tomorrow

Aaj Ka Rashifal 19 June 2025: आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा और गुरु गजकेसरी योग बनाएंगे। जबकि आज चंद्रमा से द्वितीय भाव में शुक्र के गोचर से वेशी योग का निर्माण होगा।

ऐसे में ज्योतिषीय दृष्टि से मेष, कर्क तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा।ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको नई ऊर्जा मिलेगी और जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रियजन के साथ अच्छा समय बीतेगा। अनचाहे ख़यालों को दिमाग़ पर कब्ज़ा न करने दें। आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। वस्त्रों और अन्य चीजों पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-

आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने साथियों से बातचीत करनी होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। आपको कुछ आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-

आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छी नीतियों को अपनाना होगा और अपनी जिम्मेदारियां पर आप पूरा ध्यान देंगे। आज का दिन अच्छा है, बस अपने वित्तीय और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 में हाथी पर होगा मां दुर्गा का आगमन, इस बार10 दिन का होगा उत्सव

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-

कार्यों में पूरा समय व्यस्त रहने वाले हैं। प्रतिबद्धता, काम पर ध्यान क्रेंद्रित करना और कड़ी मेहनत आपको सफलता दिलाएंगे। पुरानी घटनाओं को लेकर मन में भावुकता आ सकती है। आपको अपने व्यवहार में बहुत सावधानी रखनी होगी। जरा-सी गलती के कारण कुछ खास लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। किसी के भरोसे रहना आप के अंदर निराशा पैदा करेगा।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-

आज का दिन आपके लिए अपना काम पर फोकस बनाए रखने और अपना काम ईमानदारी से करने का हैं। घर की साज-सज्जा में कुछ परिवर्तन करेंगे। व्यावसायिक ओर कार्यक्षेत्र की सफलताएं आपको मिलने वाली हैं। आप अपने किसी खास की नकारात्मक बातों से परेशान हो सकते हैं। कोई पारिवारिक मसला चल रहा है तो वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में सुलझाने से संबंध अच्छे हो सकते हैं।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है । आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से बात होगी। लापरवाही और आलस अपने ऊपर हावी न होने दे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-

आज के दिन आपके लिए कुछ विशेष रहेगा। अचानक आपको धन प्राप्त होगा। कामकाज से जुड़ा मानसिक तनाव शारीरिक कष्ट का कारण बन सकता है। अपने आपको तनावमुक्त रखेंगे तो दिन सेहतमंद ही गुजरेगा। मन में उत्साह एवं सकारात्‍मकता के कारण सभी कार्य बनेंगे। निजी संबंधों को प्रेम से सींचें। आने वाले समय में आपको घूमने करने का प्लान करना चाहिए। सिर दर्द की शिकायत रह सकती है। अनावश्यक खानपान से परहेज रखें।

इसे भी पढ़ें:  मोरपंख नकारात्मक ऊर्जा करें दूर...

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-

आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर फाइनेंस पर चर्चा कर सकते हैं और अपने भविष्य के लिए अपने धन की योजना बना सकते हैं। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक परेशानियां आज के दिन काफी हद तक कम होंगी। संतान की तरफ से चिंता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते आयेंगी। शत्रुओ से सावधान रहें। आपके कार्यों की तारीफ होगी आपको पुरस्कार मिल सकता है।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होगी और अपनों से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

इसे भी पढ़ें:  Shrikhand Mahadev Yatra 2025: 10 जुलाई से शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा, पहले यहां होगा ऑनलाइन पंजीकरण..!

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-

भाग्य का आपको अच्छा साथ मिलेगा। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम के संपन्न होने से राहत की स्थिति रहेगी। घर और व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने से सभी स्थितियां अनुकूल रहेंगे। किसी के भरोसे रहना आप के अंदर निराशा पैदा करेगा। आर्थिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। किसी भी विषय पर तर्क-वितर्क अपने स्तर के व्यक्ति से ही करें।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal Aaj Ka Rashifal ASTROLOGY Aaj Ki Khabren Astrology & Religion Astrology 2025 Astrology forecast Astrology News Astrology Prediction astrology tips India Daily Horoscope Hindi Guru Gochar 2025 Hindu festival 2025 Horoscope Today puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now