Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: 5 जुलाई 2025, शनिवार दैनिक राशिफल: चंद्र गोचर और सिद्धि योग का शुभ प्रभाव..!

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today: Horoscope Tomorrow

Aaj Ka Rashifal 5July 2025 : आज, 5 जुलाई 2025, शनिवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्रमा आज तुला राशि में गोचर कर रहा है और बाद में वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। आज स्वाति नक्षत्र और सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिसके कारण कुछ राशियों के लिए यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण और लाभकारी रहेगा।

ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर, यह दिन किन राशियों के जातकों के लिए फलदायी रहेगा, आइए जानें। आइए, आज का राशिफल विस्तार से देखें।

Aaj Ka Rashifal

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-

जॉब में अस्थिरता के कारण मानसिक परेशानी रह सकती है। अचानक बने बनाए कार्य में विघ्न आ सकता है। आप दुगने उत्साह के साथ अपने कार्य को दोबारा से शुरू करें। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने में किसी की मदद मिलेगी। आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपके पीठ पीछे आपके खिलाफ साजिशें कर सकते हैं, लेकिन भाग्य आपका साथ देगा। व्यर्थ की बातों को इग्नोर करने का प्रयास करें।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-

रचनात्मकता से कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। रिश्ते नातों में दूरियां महसूस करेंगे। आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको नई उपलब्धिया प्राप्त होंगी। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे जिनमें आप सफल भी रहेंगे। प्रेम प्रसंगों से आपको निराशा और दुख महसूस होगा। अनेकों मुश्किलों के बावजूद भाग्य आपका साथ देगा।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-

इसे भी पढ़ें:  Shani Vakri Gochar 2025: मीन राशि में 139 दिन की उलटी चाल, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

आज आपको किस्मत साथ मिलेगा। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। व्यवसाय में चल रही परेशानियों को शांति से सुलझाना आपकी परेशानी को कम करेगा। जॉब कर रहे लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट या चुनौती आपको सफलता की ओर ले जाएगी। ट्रांसफर, प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर बन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू में सफलता मिलने के संकेत हैं।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-

आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपके पीठ पीछे आपके खिलाफ साजिशें कर सकते हैं, लेकिन भाग्य आपका साथ देगा। व्यर्थ की बातों को इग्नोर करने का प्रयास करें। संघर्ष के एक अंतराल के बाद चीजें सकारात्मक होंगी व योजनाएं आकार लेंगी। रचनात्मकता से कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। रिश्ते नातों में दूरियां महसूस करेंगे। आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा है आज आपको अपने हर एक कार्य में अच्छा लाभ होने वाला है।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-

आपको अपने स्वास्थ के प्रति हर समय सचेत रहने की आवश्कता रहेगी। पुरानी घटनाओं को लेकर मन में भावुकता आ सकती है। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। संतान का मनमाना व्यवहार दुख का कारण बनेगा। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। शरीर मे कोई नया रोग होने की संभावना भी है।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-

आज आपके बनते काम में विघ्न आ सकता है। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। किसी के साथ भी अनावश्यक वार्तालाप से बचें। भावुकता आपको नुकसान दे सकती है। महत्वपूर्ण कार्य के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। शादीशुदा लोगों के लिए आपसी समझ और समर्थन मजबूत होगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन का विचार बन सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा का गोचर और त्रिग्रह योग का प्रभाव, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का आज का दिन..!

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-

कार्यक्षेत्र में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आज आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रह सकता है। आप भी आज के दिन कुछ संवेदनशील रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। बिना मतलब किसी से भी ना उलझे तथा अपनी वाणी और क्रोध पर भी नियंत्रण रखने का भरपूर प्रयास करें। अपनी सोच सकारात्मक रखें। सायंकाल तक उलझनों का हल दैवीय कृपा से निकल जाएगा।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके अनुकूल ग्रह आपके पराक्रम और धन में वृद्धि कर रहे हैं। न्यायिक मामलों में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। आज आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में भी आप सफल हो सकते हैं। सकारात्मक विचार आज के दिन आपको ऊर्जा से भरपूर रखेंगे। कामकाज में तेजी रहेगी। प्रदर्शन में सुधार से कार्यस्थल पर वरिष्ठजनों का सम्मान मिलेगा।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-

आपको थोड़ा सजग रहना होगा क्योंकि यह समय आपकी नौकरी में समस्याएं उत्पन्न करके परेशानी ला सकता है। इसलिए जागरूक रहें। आपकी भावनाएं आपके कार्यों और निर्णयों पर प्रभाव डालेंगी लेकिन संतुलित दृष्टि के लिए दिमाग और बुद्धिमत्ता से भी काम लें। आपका कोई नजदीकी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मक वृत्ति वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। आज के दिन उधार वापस मिलने के योग हैं और आपका रुका पैसा वापस आ सकता है।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-

कार्यक्षेत्र में अपने काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लायेंगे तो लाभकारी रहेगा। कुछ लोगों से आपको बहुत उपयोगी सलाह भी मिलेगी। मेहमानों के आने से थकान का अनुभव करेंगे। प्रियजनों से कुछ बातों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में जटिलता आ सकती है। जिससे आप निराशा महसूस करेंगे। आपको अनावश्यक क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। मांगलिक उत्सव में जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  Parshuram Jayanti 2024: परशुराम जयंती का महत्व क्यों है, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त..!

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके अनुकूल ग्रह आपके पराक्रम और धन में वृद्धि कर रहे हैं। न्यायिक मामलों में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण साबित होगा। भविष्य में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र जो आपसे आपसे दूर हो गए थे, आपसे दोबारा जुड़ने की कोशिश करेंगे। अगर प्रयास करते हैं तो लंबे समय से रुका कार्य संपन्न हो सकता है।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-

संवेदनशीलता और असुरक्षा रखने के कारण तनाव और चिंता होगी जिससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अपने आपको व्यस्त रखने का प्रयास करें। मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस करेंगे और यह तनाव सेहत पर भी असर डालेगा। स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता के भाव रहेंगे। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। बेवजह की यात्रा को टालने की कोशिश करें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। मांगलिक उत्सव में जाएंगे। प्रेम संबंधों में जटिलता आ सकती है।

Aaj Ka RashifalAaj Ka Rashifal ASTROLOGYAaj Ki KhabrenAstrology & ReligionAstrology 2025Astrology forecastAstrology NewsAstrology Predictionastrology tips IndiaDaily Horoscope HindiGuru Gochar 2025Hindu festival 2025Horoscope Todaypuja vidhi HindiRashifal Todayreligion news India

Join WhatsApp

Join Now