Document

Himachal Statehood Day: जब बर्फबारी के बीच इंदिरा ने किया था ऐलान,18वां राज्य बना था हिमाचल

Tek Raj
3 Min Read

प्रजासता |
देश की आजादी के बाद 15 अप्रैल 1948 को 30 रियासतों को मिलाकर हिमाचल राज्य का गठन हुआ। तब इसे मंडी, महासू, चंबा और सिरमौर चार जिलों में बांट कर प्रशासनिक कार्यभार एक मुख्य आयुक्त को सौंपा गया। बाद में इसे पार्ट-सी कैटेगरी का राज्य बनाया गया। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।

25 जनवरी का दिन हिमाचल के लोगों के लिए एक यादगार दिवस है| उस दिन की बात है जब, आसमान से चांदी बरस रही थी। हिमाचल को पूर्ण राज्य बनाने की घोषणा भी ऐसी महिला प्रधानमंत्री ने की, जिसे देश ही नहीं दुनिया में भी अपने फैसलों के लिए जाना जाता था। राजधानी शिमला में भारी बर्फबारी हो रही थी, लेकिन सब लोग टकटकी लगाए खड़े थे, सभी को बेसब्री से इंतजार था, उस ऐतिहासिक क्षण का, और फिर, बर्फ के फाहों के बीच शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से जैसे ही प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान करने का ऐलान किया, ठंडी फिजाओं में गर्माहट आ गई और लोग खुशी से झूम उठे| तब हिमाचल आजाद भारत का 18 वां राज्य बना|

हिमाचल प्रदेश ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक छह मुख्यमंत्रियों को देखा है| प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बनने का गौरव डॉ. यशवंत सिंह परमार को मिला जिन्हें हिमाचल निर्माता के नाम से भी पुकारा जाता है| डा. यशवंत सिंह परमार वर्ष 1976 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे| उनके बाद ठाकुर राम लाल मुख्यमंत्री बने और प्रदेश की बागडोर संभाली| वर्ष 1977 में प्रदेश में जनता पार्टी चुनाव जीती और शांता कुमार मुख्यमंत्री बने| वर्ष 1980 में ठाकुर राम लाल फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हो गए| 8 अप्रैल 1983 को उनके स्थान पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बनाया गया| साल 1998 में पहली बार प्रो प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बने| वर्त्तमान में जयराम ठाकुर पहली बार बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश की बागडोर संभाल रहे हैं| सबसे अधिक वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के सीएम रहें हैं|

पहाड़ों का आंचल..हिमाचल
हिमाचल का शाब्दिक अर्थ है बर्फीले पहाड़ों का आंचल| हिमाचल को देवभूमि और वीरभूमि भी कहा जाता है| जब-जब देश पर संकट आया है यहां के जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है| पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद हिमाचल ने दिनों-दिन तरक्की की है, लेकिन कुछ चुनौतियां आज भी बरकरार हैं| रोजगार, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और पीने का शुद्ध पानी आज बड़ी चुनौतियां है|, जिनसे पार पाकर ही हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के सपनों को साकार किया जा सकता है.|

Share this Article
By Tek Raj
Follow:
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।
Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की फेम शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी? Samantha Ruth Prabhu हुईं शर्टलेस, हॉट अवतार देख फैंस बोले Munhaason se Chhutakaara: गर्मियों के दिनों में नहीं निकलेंगे मुंहासे, अपनाएं ये टिप्स Eid Mubarak Mehndi Designs: आप भी ईद मुबारक मेहंदी डिजाइन को हाथों में लगा सकती हैं Jawan Movie Collection Reviews Aditya-L1 Mission : सफलता पूर्वक लॉन्च सामंथा और विजय की कुशी मूवी की समीक्षा आ गया शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर शिमला के पर्यटक स्थल खाने की न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ा देंगी ये ट्रिक्स हिमाचल प्रदेश की खुबसूरत जगहे हिमाचल के ठंडे स्थान भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग हिमाचल का शंगचूल महादेव मंदिर मनाली में घूमने की जगह ब्रेस्टफीडिंग से कम होता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा