मुख्यमंत्री ने पहली अक्तूबर से बद्दी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की

सोलन|
सोलन जिले के बद्दी में इस वर्ष पहली अक्तूबर से उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) का कार्यालय खोला जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद, दून विधानसभा क्षेत्र के पहले दौरे के दौरान हनुमान चौक बद्दी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए की। उन्होंने बद्दी में बीएमओ कार्यालय और झारमाजरी में पटवार वृत खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने अधिकारियों को बद्दी बस स्टैंड की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण राज्य के प्रत्येक व्यक्ति पर 92,840 रुपये का ऋण है, जिससे राज्य को आर्थिक संकट के दौर का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि राज्य के विभिन्न व्ययों का प्रबंधन करने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार को पिछली सरकार की देनदारियों को चुकाने के लिए 6000 करोड़ रुपये का ऋण लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद वे वित्तीय अनुशासन के दृष्टिगत निर्णय लेकर राज्य की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए ठोस प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार संसाधन जुटाने के लिए काम कर रही है, ताकि विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए राज्य के पास धन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्थापित जलविद्युत परियोजनाओं पर जल उपकर लगाया गया है, जिससे राज्य की वित्तीय स्थिति में काफी सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने राज्य की शराब की दुकानों की नीलामी की है, जिससे राजस्व में 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने राज्य के 6000 अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरंभ की है, ताकि सरकार द्वारा अनाथ बच्चों की देखभाल सुनिश्चित की जा सके। योजना के तहत अनाथ बच्चों की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसके साथ ही 4000 रुपये पॉकेट खर्च के तौर पर दिए जाएंगे और वर्ष में एक बार उनके एक्सपोजर विजिट का व्यय भी सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनाथ बच्चों को घर बनाने के लिए तीन बिस्वा जमीन और आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। राज्य सरकार जरूरतमंद लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति से अवगत है और उनके जीवन में सुधार के लिए विभिन्न कदम उठा रही है ताकि वे एक सम्मानित जीवन जी सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत की दर से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि एकल नारी को घर बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का बजट में प्रावधान किया गया है। इसके अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ई-ट्रक, ई-बस, ई-टैक्सी और ई-गुड्स कैरियर की खरीद के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करेगी जिसके कि न केवल हिमाचल प्रदेश को देश का हरित राज्य बनने में सहायता मिलेगी, बल्कि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 250 किलोवाट से 2 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई निवेश नीति लाई जा रही है, जिससे उद्यमियों के साथ-साथ प्रदेश की जनता को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशा निवारण व मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत भी गंभीर प्रयास कर रही है और उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस संबंध में सख्त कानून बनाने का आग्रह भी किया है।
इस अवसर पर शिवालिक कोआपरेटिव हाउसिंग सोसायटी झारमाजरी ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक लाख रुपये का चेक भेंट किया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र में 22.30 करोड़ रुपये की लागत की पांच विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र के बुघार में बनिया देवी-बुघार मार्ग पर गंभर खड्ड पर 5.16 करोड़ की लागत के पुल का लोकार्पण किया जिससे कि अर्की, दून और कसौली विधानसभा क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

उन्होंने बद्दी क्षेत्र के कल्याणपुर में 3.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महिला पुलिस थाने का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री ने हरिपुर से चुनरी संपर्क रोड में सिरसा खड्ड पर 11.44 करोड़ रुपये की लागत के 180 मीटर लंबे डबल लेन पुल का शिलान्यास, बद्दी में सनसिटी रोड पर 1.50 करोड़ रुपये की लागत से साइकिल ट्रैक और 87 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय एवं आवासीय भवन का शिलान्यास भी किया।

इससे पूर्व, सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में आगमन पर अर्की, दून व कसौली विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया।
इस अवसर पर विभिन्न संघों और लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से अवगत करवाया।
बद्दी हेलीपोर्ट पर भी भारी तादाद में एकत्रित लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने बद्दी में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार दून विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा संवेदनशील रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात निरंतर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बद्दी में एसडीएम कार्यालय और बीएमओ कार्यालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ओपीएस बहाल की है तथा 2.31 लाख महिलाओं को 1500-1500 रुपये प्रदान करने के लिए बजट में प्रावधान किए हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सुरेश कुमार और के.एल. ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष सोलन रमेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश लघु बचत बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश करड़, जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सोलन राहुल ठाकुर, जोग्रिंद्रा सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरदीप बावा, कांग्रेस के नेतागण और वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

दिल्ली CM Arvind Kejriwal की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां

Arvind Kejriwal Supreme Court Hearing: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल...

Solan News: कसौली विधानसभा के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक

Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा...

Himachal: जंग के मैदान में बदला शिमला में CM Helpline Office, कर्मचारियों में जमकर हुई हाथापाई..!

प्रजासत्ता ब्यूरो | Himachal CM Helpline Office: राजधानी शिमला में...

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan ने MS Dhoni को लेकर दे दिया बड़ा बयान.!

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: धर्मशाला में आयोजित आईपीएल...

More Articles

HP Board 10th Result: नादौन की रिद्धिमा शर्मा बनीं हिमाचल की टाॅपर..! दूसरे स्थान पर कांगडा की कृतिका शर्मा

HP Board 10th Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल में 10वीं कक्षा...

HPBOSE 10th Result 2024: आज सुबह 10:30 बजे होगा जारी, रिजल्ट देखने का सीधा लिंक यहां

HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल शिक्षा बोर्ड आज 10.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं के नतीजों की घोषणा करेगा। रिजल्ट जारी होने...

Himachal Pradesh: हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस ने इन सीटों पर 2 नए चेहरों को दिया मौका..!

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ छह विधानसभा ( Himachal Bypoll 2024 ) सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए...

Himachal: भाजपा की नीतियों से हिमाचल में फला-फूला उद्योग :- अनुराग ठाकुर

नालागढ़ | Himachal Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अटल...

Himachal: विनोद सुल्तानपुरी को राष्ट्रीय राजनीति में पहुंचाए , कसौली का ख्याल मैं रखूंगा :- सीएम सुक्खू

कसौली| Himachal Lok Sabha Elections 2024: कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरौरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...

भाजपा सांसद Tejaswi Surya को लेकर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस Kangana Ranaut

मंडी। Kangana Ranaut controversial statement on Tejaswi Surya : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) चुनाव लड़...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी के लिए चुनाव...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा शुक्रवार सुबह कसौली के गढ़खल में अपनी दादी की...

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

शिमला| Himachal News: तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में...
Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की फेम शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी?