साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal Politics: कांग्रेस का आलाकमान जिसे चुनाव लड़ने को कहता है वह दूसरे का नाम बता देता है:-जयराम

Himachal Politics News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

चंबा|
Himachal Politics News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव लोक सभा का चुनाव है। जो देश के लिए नेतृत्व तय करने का चुनाव है। जो नेता देश को सशक्त बना सके, विकास की नई बुलंदियों को हासिल कर सके। जो देश के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य में देश की अवाम को जोड़ सके। जो दुनिया को भारतीय हितों के लिए राज़ी कर सके। नरेन्द्र मोदी ही एक ऐसे नेता हैं। विपक्ष में दूर तक कोई ऐसे नेता नहीं हैं। देश के साथ दुनिया के लोग भी चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बने।

नरेन्द्र मोदी ने देश में राजनीति की अलग पहचान बनाई है। नरेन्द्र मोदी ने टाइमली डिलीवर करने की पॉलिटिक्स की शुरुआत देश में की है। जो वह कहते हैं वह निर्धारित समय में पूरी पारदर्शिता के साथ हासिल करते हैं। इस बार उन्होंने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। समूचा देश इस बात पर भरोसा कर रहा है कि निर्धारित समय में इस लक्ष्य को हासिल भी कर लेंगे। क्योंकि यह मोदी की गारंटी हैं। यह बातें उन्होंने चंबा के सुंडला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज डलहौज़ी विधायक डीएस ठाकुर और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चंबा हमेशा नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता में रहेगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ़ नरेन्द्र मोदी हैं जो देश को विकसित करने के विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत में हर आदमी के पास, शिक्षा, आवास, रोज़गार, शौचालय, आत्मनिर्भरता, फ्री बिजली, फ्री राशन, बेहतरीन इंफ़्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन सुविधाएं मिले। जबकि इंडी एलाएंस के नेता अपने परिवार का विकास सोच रहे हैं। कैसे अपने बेटे-दामाद, बहू और रिश्तेदारों को आगे बढ़ाना है, इस पर काम कर रहे हैं। गरीब और ज़रूरतमंद लोग ऐसे नेताओं की प्राथमिकता में कहीं है ही नहीं। देश ने विकास को चुना है और परिवारवाद को पूरी तरह नकार दिया है। दुनिया की बड़ी-बड़ी वित्तीय संस्थाएं कह रही हैं कि नरेन्द्र मोदी ने दस साल के कार्यकाल में विकास के जो काम किए हैं वह किसी मैजिक से कम नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: नायब सूबेदार राकेश कुमार की शहादत से गांव में माहौल गमगीन..घर पर मां और पत्नी बेसुध

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोगों से लूट के लिए नई योजना लाना चाह रही है। जो ज़िंदगी के साथ भी और ज़िंदगी के बाद भी चलती रहे। इसके लिए लोगों की विरासत पर भी इनकी नज़रें टेढ़ी हो गई हैं। नरेन्द्र मोदी के रहते हुए विपक्ष के लोग कामयाब नहीं हो सकते हैं, उन्होंने देश के हर गरीब आदमी से उनकी एक-एक पाई सुरक्षित रखने और उन तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाने का वादा किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इसे समय कांग्रेसी के नेता चुनाव लड़ने में कोई रुचि ही नहीं दिखा रहे हैं।

कांग्रेस से जिसका भी नाम मीडिया के माध्यम से भी बाहर आता है। वह भागा-भागा दिल्ली जाता है और कोई न कोई कारण देकर चुनाव लड़ने से मना कर देता है और दो-तीन नाम और सुझाकर वापस आ जाता है। जिसे लड़ने के लिए कहिए वही भागा जाता है। इससे यह साफ़ है कि कांग्रेस नेताओं को अपनी करारी हार साफ़ दिखाई दे रही है। क्योंकि हिमाचल में कांग्रेस ने डेढ़ साल की सरकार में सिर्फ़ लोगों को दुःख देने के कार्य किए हैं। इसका ख़ामियाज़ा उन्हें भुगतना ही पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  Phone Tapping in Himachal: फिर जागा फोन टैपिंग का जिन्न,नेता प्रतिपक्ष ने BJP विधायकों के फोन टैप का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि हिमाचल को शीर्ष पर ले जाने के लिए बदले की राजनीति के बदले विकास की राजनीति करनी होगी। लेकिन जैसे ही कांग्रेस सरकार में आई। आते ही बदले की राजनीति शुरू कर दी, हज़ारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिये। अस्पताल और स्कूल जैसे संस्थान बंद कर दिये। जिससे स्कूल में जाने वाले छात्रों को कई किमी की दूरी अलग तय करनी पड़ रही है। अस्पताल जाने के लिए और मुसीबतें उठानी पड़ रही है।

सरकार को बस इतना बताना चाहिए कि उन्होंने यह संस्थान क्यों बंद कर दिये आम लोगों को परेशान करके के क्या मिला। मुख्यमंत्री की इसी ताला डालो नीति के कारण जनता सड़कों पर आ गई। उनके विधायक भी मुख्यमंत्री से अपमानित होते होते थक गए और अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करने के लिए लोकतांत्रिक तरीक़ा अपनाया। लेकिन मुख्यपृष्ठ अभी भी ख़ुद के बजाय विधायकों और भाजपा को दोष दे रहे हैं। उन्हें तो बहुमत खोने पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए था।

International Minjar Fair: 28 जुलाई से 4 अगस्त तक हर्षोल्लास के साथ आयोजित होगा मेला

Laghu Udyog Bharti ने प्रदेश कार्यालय में मनाया 30वां स्थापना दिवस

Bilaspur News: श्रीनयनादेवी के दबट में बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर लूटे महिलाओं से गहने

RBI Action On Kotak Mahindra Bank: आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, कई सारी सर्विस पर लगाया बैन

Join WhatsApp

Join Now