IGMC शिमला का नया कारनामा : रक्तदान के बाद दो लोगों को थमा दिए एक्सपायरी डेट रिफ्रेशमेंट

प्रजासत्ता|
रक्त दान सबसे बड़ा दान माना जाता है। लोग श्रद्धा से रक्तदान करते हैं, वहीँ सरकार भी करोड़ों रूपये खर्च कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करती है। लेकिन कई बार ऐसी शर्मसार करने वाली घटनाएँ सामने आती हैं, जिससे रक्तदान करने वाले लोगों को निराश होना पड़ता है। ताज़ा मामला राजधानी शिमला के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी का है, जहाँ अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

जानकारी के अनुसार राजेन्द्र कुमार अर्की निवासी और एक अन्य युवक AB पॉजिटिव रक्त, दान करने के लिए आईजीएमसी गये हुए थे। रक्तदान करने के बाद उन्हें जो रिफ्रेशमेंट दी गई, वह एक्सपायरी डेट की थी। राजेद्र कुमार का कहना है कि एक युवक ने तो उसे अनजाने में खा भी लिया, लेकिन जब उन्होंने अपने रिफ्रेशमेंट पैकेट को देखा तो उसकी वैधता सात दिन पहले ही समाप्त हो चुकी थी। राजेन्द्र ने इस बात का जिक्र वहां पर मौजूद कर्मचारियों से किया तो वह इस कोई संतोषपूर्ण जबाब नही दे पाए। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद महिला डॉक्टर से इस बारे में सवाल पूछा की, आखिर क्यों उन्हें एक्सपायरी डेट की रिफ्रेशमेंट बाँट दी गई। एक युवक ने तो उसे गलती से खा भी लिया।

राजेन्द्र कुमार ने बताया कि इस पर वहां मौजूद महिला डॉक्टर ने उन्हें मामले को ज्यादा तूल न देने को कहा। राजेन्द्र कुमार ने कहा कि उनकी इस लापरवाही को वह मीडिया के माध्यम से सबके सामने रखेंगे। राजेंद्र कुमार ने कहा कि अगर अस्पताल प्रशासन रक्तदान के बाद उन्हें अच्छी रिफ्रेशमेंट नहीं दे सकता तो वह स्वयं अपने खर्चे पर खरीद कर कुछ खाने के लिए ला सकते हैं, लेकिन इस तरह एक्सपायरी डेट की रिफ्रेशमेंट देकर उनके या अन्य लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना किया जाए। इससे महिला डॉक्टर गुस्से में आ गई और राजेन्द्र कुमार को खरी-खोटी सुनाते हुए वहां से गेट आउट कहते हुए इतना तक कह दिया कि मैं देख लुंगी तुम क्या कर लोगे।

जहां अपनी इच्छा से रक्तदान करने वालों को देख कर अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती हैं वही इस तरह की घटनाएं लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है। रिफ्रेशमेंट के नाम पर जो धोखा राजेन्द्र कुमार व अन्य युवक के साथ हुआ, उसका विरोध करने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया उस से वह काफी निराश व आहत हैं। रक्तदान करने वालों को हर जगह मान-सम्मान मिलना चाहिए, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हों।

इस मामले पर महिला डॉक्टर का पक्ष जानने के लिए उनसे बात की गई तो, उन्होंने माना की गलती से एक्सपायरी डेट  की रिफ्रेशमेंट बाँट दिए गए, जिसके लिए उन्होंने राजेन्द्र से माफ़ी भी मांग ली थी, इसके बाबजूद भी राजेन्द्र कुमार ऊँची आवाज में बात करने लगा और महिला स्टाफ से भी दुर्व्यवहार किया।

वही मामले को लेकर पूरी जानकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज को भी दे दी गई है। ।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

दिल्ली CM Arvind Kejriwal की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां

Arvind Kejriwal Supreme Court Hearing: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल...

Solan News: कसौली विधानसभा के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक

Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा...

Himachal: जंग के मैदान में बदला शिमला में CM Helpline Office, कर्मचारियों में जमकर हुई हाथापाई..!

प्रजासत्ता ब्यूरो | Himachal CM Helpline Office: राजधानी शिमला में...

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan ने MS Dhoni को लेकर दे दिया बड़ा बयान.!

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: धर्मशाला में आयोजित आईपीएल...

More Articles

HP Board 10th Result: नादौन की रिद्धिमा शर्मा बनीं हिमाचल की टाॅपर..! दूसरे स्थान पर कांगडा की कृतिका शर्मा

HP Board 10th Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल में 10वीं कक्षा...

HPBOSE 10th Result 2024: आज सुबह 10:30 बजे होगा जारी, रिजल्ट देखने का सीधा लिंक यहां

HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल शिक्षा बोर्ड आज 10.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं के नतीजों की घोषणा करेगा। रिजल्ट जारी होने...

Himachal Pradesh: हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस ने इन सीटों पर 2 नए चेहरों को दिया मौका..!

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ छह विधानसभा ( Himachal Bypoll 2024 ) सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए...

Himachal: भाजपा की नीतियों से हिमाचल में फला-फूला उद्योग :- अनुराग ठाकुर

नालागढ़ | Himachal Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अटल...

Himachal: विनोद सुल्तानपुरी को राष्ट्रीय राजनीति में पहुंचाए , कसौली का ख्याल मैं रखूंगा :- सीएम सुक्खू

कसौली| Himachal Lok Sabha Elections 2024: कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरौरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...

भाजपा सांसद Tejaswi Surya को लेकर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस Kangana Ranaut

मंडी। Kangana Ranaut controversial statement on Tejaswi Surya : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) चुनाव लड़...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी के लिए चुनाव...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा शुक्रवार सुबह कसौली के गढ़खल में अपनी दादी की...

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

शिमला| Himachal News: तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में...
Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की फेम शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी?