Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: मोनल इको क्लब के बच्चों ने माता कोटे वाली के जंगल में की नेचर वॉक

Kangra News: मोनल इको क्लब के बच्चों ने माता कोटे वाली के जंगल में की नेचर वॉक

Kangra News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब के मोनल इको क्लब के बच्चों ने माता कोटे वाली के जंगल में एक यादगार नेचर वॉक का आयोजन किया। इस वॉक के दौरान बच्चों ने प्रकृति की खूबसूरती को नजदीक से देखा और साथ ही माता कोटे वाली के मंदिर में शीश भी नवाया।

नेचर वॉक में मोनल इको क्लब के 50 छात्र, प्रभारी अध्यापक, प्रधानाचार्य और तीन अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे। इस यात्रा के दौरान बच्चों ने जंगल की वनस्पति और पौधों की विभिन्न प्रजातियों की पहचान की और उनके औषधीय महत्व को समझने का प्रयास किया।

प्राकृतिक खजाने की समझ बढ़ाई
प्रधानाचार्य डॉ. इंदर सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “इस प्रकार की यात्राएं हमें प्रकृति के नजदीक जाने का अवसर देती हैं और इसके बहुमूल्य खजाने को समझने में मदद करती हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि यह यात्रा यूथ एंड इको क्लब के सौजन्य से विभाग के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी। बच्चों ने इस यात्रा के दौरान प्रकृति के साथ अपने आप को सहज महसूस किया।

इको क्लब की प्रभारी ज्योति वाला ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए बच्चों को प्रकृति के संरक्षण, पौधारोपण और पॉलीथिन के उपयोग से बचने के महत्व के बारे में बताया।

Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now