Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Baglamukhi Ropeway: मंडी में बगलामुखी रोपवे जनता को समर्पित,1 घंटे में 600 यात्रियों को ले जाने की मिलेगी सुविधा

Baglamukhi Ropeway in Mandi

Baglamukhi Ropeway: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिले में माता बगलामुखी रोपवे (Baglamukhi Ropeway) का शुभारंभ किया, जिसका निर्माण अत्याधुनिक तकनीक से किया गया है। यह रोपवे चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है जोकि बाखली में पंडोह को माता बगलामुखी मंदिर से जोड़ता है। इस रोपवे के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 800 मीटर लंबे बगलामुखी रोपवे का 53.89 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया गया है और यह आधुनिक प्रोद्यौगिकी का अद्भुत प्रारूप है। यूरोपीयन सीईएन मानकों पर आधारित यह रोपवे एक घंटे में 21.6 किमी की दूरी तय करेगा तथा प्रति घंटे में 600 यात्रियों को ले जा सकेगा।

बगलामुखी रोपवे से 14 किमी की अतिरिक्त दूरी कम होगी तथा श्रद्धालु और पर्यटक प्रकृति के मनोरम नजारों का भी आनंद ले सकेंगे। यह प्रदेश का एकमात्र रोपवे है जो पानी के ऊपर पंडोह बांध से होकर गुजरेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रोपवे यात्रियों को क्षेत्र के अनुपम सौंदर्य के दर्शन का अनुभव करवाएगा। प्रकृति की गोद में यह अनूठी विशेषता यात्रियों के रोमांच को बढ़ाएगी और यह उनके लिए बेहद यादगार पल साबित होंगे।

इसे भी पढ़ें:  Mandi: सरकाघाट गोलीकांड में हेड कॉन्स्टेबल मनोज ठाकुर से पूछताछ, 13 दिन बाद साक्ष्य जुटाने मौके पर पहुंची पुलिस

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रोपवे से माता बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में भी आशातीत वृद्धि होगी। इसके अलावा वन विभाग द्वारा निर्मित नेचर पार्क तक पहंचने में भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। कुल्लू मनाली, कसोल और लाहौल-स्पीति आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह एक आकर्षण का स्थल बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना (Baglamukhi Ropeway) से न केवल पर्यटकों को एक शानदार अनुभव मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि सतत पर्यटन को प्रोत्साहित और यात्रा समय को कम करने के साथ-साथ यह रोपवे क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित करेगा। यह रोपवे अधोसंरचना के विकास को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा प्रत्याशी राकेश जम्मवाल ने बनवाए सैकड़ों फर्जी वोट, लिस्ट में विधयक का भाई अंकित जम्मवाल 6 वोटर का पिता :- सोहन लाल

मुख्यमंत्री ने माता बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, अध्यक्ष एपीएमसी मंडी संजीव गुलेरिया, अध्यक्ष एपीएमसी कुल्लू मियां राम सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, दीपक शर्मा, पवन ठाकुर, चंपा ठाकुर, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड संजय गुप्ता, प्रधान सचिव परिवहन आर.डी. नजीम, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

YouTube video player
प्रजासत्ता न्यूज़ एक प्रमुख हिंदी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश और दुनिया की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन, और आर्थिक खबरों को सटीक और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सत्य, पारदर्शिता और त्वरित समाचार वितरण के जरिए पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना है। हम अपने कंटेंट के माध्यम से समाज की जागरूकता बढ़ाने और एक सूचित नागरिक समाज बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी न्यूज़ टीम हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करती है और उसे सरल, सटीक और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है।

Join WhatsApp

Join Now