Document

सिक्किम हिमस्खलन में बच्चे समेत 7 लोगों की मौत

Tek Raj
3 Min Read

[ad_1]

Sikkim Avalanche: सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। हिमस्खलन जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 15वें मील के पत्थर के पास हुआ। सूत्रों के मुताबिक, नाथुला जा रहे 20-30 पर्यटकों समेत पांच से छह वाहन हिमस्खलन में फंस गए थे।

त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना और बीआरओ प्रोजेक्ट स्वास्तिक की एक टीम तुरंत कार्रवाई में जुट गई और चौतरफा बचाव अभियान शुरू किया। शाम 4 बजे तक 23 पर्यटकों को बचाया गया और उन्हें भारतीय सेना की नजदीकी चिकित्सा सुविधाओं में स्थानांतरित कर दिया गया। इलाके में खोज और बचाव अभियान अब भी जारी है।

फंसे हुए 350 पर्यटकों और 80 वाहनों का भी रेस्क्यू

इसके अलावा, 350 फंसे हुए पर्यटकों और 80 वाहनों को सड़कों से बर्फ हटाने के बाद बचाया गया। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

पीएमओ ने ट्वीट किया, “सिक्किम में हिमस्खलन से व्यथित हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।”

दो मिल आगे निकल गए थे पर्यटक

चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया का कहना है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां जाने के लिए पास जारी किया जाता है। सिर्फ 13 मील तक जाने की परमीशन दी जाती है, लेकिन पर्यटक 15 मील के आगे निकल गए थे।

बता दें कि नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है। यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियां और अन्य प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र है।

जम्मू में हिमस्खलन की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को अलर्ट जारी किया है। कहा गया है कि अगले 24 घंटों में कुपवाड़ा जिले में लो डेंजर लेवल के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और अगले आदेश तक हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

2022 में हुए थे तीन हिमस्खलन

2022 में देश में तीन बड़े हिमस्खलन हुए थे। जनवरी 2022 में तिब्बत के न्यिंगची शहर में डोक्सोंग ला सुरंग के पास हिमस्खलन हुआ था। जिसकी चपेट में आकर 8 लोगों की मौत हो गई थी।

वहीं, नवंबर 2022 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा माछिल इलाके में 5 जवान हिमस्खलन की चपेट में आए थे। तीन जवानों की मौत हो गई थी।  वहीं फरवरी 2022 में अरुणाचल प्रदेश में सेना 7 जवानों की मौत हुई थी। उनके शव कई दिनों तक बर्फ में पड़े रहे थे।

[ad_2]

Source link

Share this Article
By Tek Raj
Follow:
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।
Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की फेम शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी? Samantha Ruth Prabhu हुईं शर्टलेस, हॉट अवतार देख फैंस बोले Munhaason se Chhutakaara: गर्मियों के दिनों में नहीं निकलेंगे मुंहासे, अपनाएं ये टिप्स Eid Mubarak Mehndi Designs: आप भी ईद मुबारक मेहंदी डिजाइन को हाथों में लगा सकती हैं Jawan Movie Collection Reviews Aditya-L1 Mission : सफलता पूर्वक लॉन्च सामंथा और विजय की कुशी मूवी की समीक्षा आ गया शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर शिमला के पर्यटक स्थल खाने की न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ा देंगी ये ट्रिक्स हिमाचल प्रदेश की खुबसूरत जगहे हिमाचल के ठंडे स्थान भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग हिमाचल का शंगचूल महादेव मंदिर मनाली में घूमने की जगह ब्रेस्टफीडिंग से कम होता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा