Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Garlic Price Hike: लहसुन की कीमतों में आया भारी उछाल, ₹600 किलो हुआ भाव

Garlic Price Hike

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
Garlic Price Hike : देश में लहसुन की कीमतें आसमान छू रही हैं। बाजार में लहसुन 600 रुपये किलो के करीब बिक रहा है, जिसकी वजह से लोगों के किचन से लहसुन बाहर हो गया है। जानकारों की माने तो मंडी में लहसुन (Garlic) की आवक कम होने से लहसुन के दामों में आचानक से बड़ी (Garlic Price Hike) उछाल आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में ही नहीं बल्कि चीन, तुर्की समेत अन्य देशों में भी लहसुन के दामों में उछाल  (Garlic Price Hike) देखने को मिल रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में लहसुन की कीमत (Garlic Price) में तेजी आई है। बढ़ते कीमतों ने सब्जी का तड़का भी बिगड़ रखा है।

लहसुन के व्यापारियों के मुताबिक कि मौसम की मार के चलते काफी फसल खराब हुई जिसके कारण लहसुन के दामों (Garlic Price) में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीँ देश के कई राज्यों से लहसुन (Garlic) की आवक नहीं होने से महंगे दामों पर मंडी में बेचे जा रहे है। व्यापारियों के मुताबिक 10 मार्च तक मंडी में लहसुन के दामों में कमी होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी को बताया मोदी के खिलाफ पीएम पद का ‘गेमचेंजर’ उम्मीदवार, तेजस्वी पर भी दिया बयान

बता दें कि लहसुन थोक में 400 से 500 रुपये किलो भाव में बेचे जा रहे है। वहीं रिटेल मार्केट में 600 रुपए किलो तक बिक रहे हैं। लहसुन के व्यापारियों का कहना है। मार्केट में लहसुन की नई फसल आने के बाद ही लहसुन के दाम कम (Garlic Price Hike) होने की संभावना है। बारिश के चलते फसलों की रोपाई में भी वक्त लगा है। इसलिए नई फसल आने में भी देरी हो रही है।

लहसुन की कीमतों (Garlic Price Hike) की बात की जाए तो कुछ ही हफ्तों में 400 से 500 रुपये किलो तक पहुँच गई है। लहसुन की कीमत बढ़ने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। लेकिन अगर मुख्य वजह की बात करें तो इसमें लहसुन की कम पैदावार होना है। जानकारों की माने तो किसानों को सालों से लहसुन की फसल में घाटा हो रहा था। जिसके चलते उन्होंने लहसुन की खेती करना ही कम कर दिया और इस वजह से ही लहसुन की कीमतें आसमान छू रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  नीति आयोग के चेयरमैन बने बीवीआर सुब्रह्मण्यम

Himachal Pradesh Weather: IMD ने बताया हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, जानिए किस दिन होगी बारिश और बर्फबारी

Rajya Chayan Aayog : भ्रष्टाचार मुक्त चयन प्रक्रिया लागू करेगा राज्य चयन आयोग

Himachal Budget Session 2024: 14 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का Budget Session, सीएम सुक्खू 17 फरवरी को पेश करेंगे बजट

Solan News : परवाणू में बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिरों को पुलिस ने दबोचा

Supreme Court on Post of Deputy CM: राज्यों में उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा बयान

Government Jobs in HP: आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी और अन्य पदों के लिए आवेदन करें!

इसे भी पढ़ें:  Songar: तुर्की का पहला स्वदेशी सशस्त्र ड्रोन सिस्टम, जानिए क्या है इसकी खासियत ..!
Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now