आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ हिमाचल कांग्रेस में शामिल हुए एसएस जोगटा

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एसएस जोगटा ने आम आदमी पार्टी(आप) का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मंगलवार सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में जोगटा अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल शामिल हुए। एसएस जोगटा लगभग तीन साल से आप पार्टी के साथ जुड़े रहे। उन्होंने आप के संगठन को प्रदेश में खड़ा करने में खूब पसीना बहाया। इससे पहले जोगटा हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इसके अलावा आप उपाध्यक्ष यूथ विंग शिमला शहरी अजय कुमार, दिपांशी, मुकेश कुमार व अन्य ने भी कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने जोगटा व अन्य का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उनके मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

कांग्रेस का दामन थामने के बाद ​​​​​​​जोगटा ने कहा कि उनकी आज घर वापसी हुई है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अब तक 2016 से देय संशोधित वेतनमान के लाभ कर्मचारियों को नहीं दे पाई हैं। इससे कर्मचारी व पेंशनर और उनके परिवारों के 30 लाख मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को आइना दिखाने को तैयार बैठे हैं।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Solan: सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़, दुष्प्रचार व गलत सूचनाएं फैलाने पर होगी कार्रवाई

Solan: ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा...

Himachal News: सीएम सुक्खू का दावा, जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक..!

धर्मशाला। Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Kullu News: भुंतर में 397 ग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार

Kullu News: कुल्लू जिला के थाना भुंतर की टीम...

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने किया नामांकन

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी...

More Articles

Shimla Firing Case: शिमला में जमीनी विवाद में चली गोलियां, 3 व्यक्ति घायल

शिमला। Shimla Firing Case: शिमला जिला के ठियोग क्षेत्र के मत्याना ने बुधवार सुबह गोलीकांड की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन व्यक्ति...

Himachal: जंग के मैदान में बदला शिमला में CM Helpline Office, कर्मचारियों में जमकर हुई हाथापाई..!

प्रजासत्ता ब्यूरो | Himachal CM Helpline Office: राजधानी शिमला में स्थित सीएम हेल्पलाइन कार्यालय ( CM Helpline Office ) उस समय जंग का मैदान बन...

Shimla News: सरकारी स्कूल के टीचर ने  गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित, अश्लील वीडियो दिखाकर की छात्रा से छेड़छाड़

शिमला | Shimla News: राजधानी शिमला में एक सरकारी स्कूल के टीचर द्वारा गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का शर्मनाक मामला सामने आया है।...

Scholarship Scam: बहुचर्चित स्कॉलरशिप घोटाला मामले में सरकारी स्कूलों को राहत, CBI ने 2506 विद्यालयों को दी क्लीन चिट

शिमला | Scholarship Scam in Himachal: हिमाचल प्रदेश में ढाई सौ करोड़ रुपए के स्कॉलरशिप घोटाले  ( Scholarship Scam )  की जांच कर रही सीबीआई...

कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा...

Shimla News: वीरभद्र की प्रतिमा को नहीं दिला पाए 2 गज ज़मीन,मंडी के मुद्दे क्या हल करेंगे विक्रमादित्य- राकेश जमवाल

शिमला| Shimla News: मंडी कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य पिछले दिनों जिस सरकार के आज गुणगान गा रहे हैं, उनकी कार्यशैली से नाराज होकर एक समय में...

Shimla News: महंगाई लाने वाली सरकार, कांग्रेस सरकार : कश्यप

शिमला| Shimla News: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप जुब्बल पहुंचे जहां उन्होंने 8 कार्यक्रमों में भाग लिया।  उन्होंने बैठकों को संबोधित...

Shimla Bus Accident: शिमला में दो बसों में टक्कर, चपेट में आई महिला की मौत, एक गंभीर

शिमला | Shimla Bus Accident: राजधानी शिमला के पुराना बस अड्डे में सुबह करीब 10 बजे दो सरकारी बसों की आपस में टक्कर हो गई।...

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल ने लगाया नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर

शिमला | हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI...