Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: जयराम सरकार के Shimla Development Plan को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

shimla news

शिमला :
Shimla News: जयराम सरकार के शिमला डेवलपमेंट प्लान (Shimla Development Plan) को अब सुप्रीम से भी हरी झंडी मिल गई है। सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (National Green Tribunal) के 2017 के उस फैसले को खारिज कर दिया है, जिसमें शिमला योजना क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों पर ढाई मंजिल की शर्त लगा थी। इसके साथ ही शिमला कोर व ग्रीन एरिया में भी भवन निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी।

पूर्व शहरी मंत्री सुरेश भारद्वाज  (Former Urban Minister Suresh Bhardwaj)  ने कहा कि शिमला शहर के लोगों को इन आदेशों की सख्त आवश्यकता थी। उन्होंने इस जनहित के फैसले के लिए उच्च न्यायालय का आभार जताया।उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी । एनजीटी के इन आदेशों को सेट ए साइट यानि खत्म करते हुए राज्य सरकार को नए प्लान के मुताबिक ही इस क्षेत्र में भवन निमार्ण की मंजूरी देने के आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर के सदाना में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, HRTC ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट

सर्वोच्च न्यायालय में वीरवार को न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति पी के मिश्रा और संदीप मेहता की खंडपीठ ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नवंबर 2017 के फैसले को पलट दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने 2018-19 में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) की सुनवाई के दौरान योगेन्द्र मोहन सेन की शिकायत पर एनजीटी के 2017 के फैसले को चुनौती दी थी। इसमें शिमला योजना क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Cryptocurrency Regulations पर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने दिया बड़ा बयान

इसे भी पढ़ें:  सुक्खू ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और ओल्ड पेंशन के मामले पर भाजपा को जमकर घेरा

Himachal के 56 अस्पतालों में शुरू की जाएगी स्वास्थ्य सूचना प्रबन्धन प्रणाली

Himachal News : बिजली कर्मचारियों का OPS बहाली और MD को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Shimla Development Plan

Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update Supreme Court

Join WhatsApp

Join Now