Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills
 

Himachal Pradesh News

Neeraj Bharti High Court Case: पूर्व CPS नीरज भारती के सोशल मीडिया अकाउंट मामले में हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार से मांगा जवाब

Neeraj Bharti High Court Case: पूर्व CPS नीरज भारती के सोशल मीडिया अकाउंट मामले में हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार से मांगा जवाब

—
सितम्बर 17, 2026

Neeraj Bharti Social Media Ban: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीपीएस नीरज भारती के सोशल मीडिया अकाउंट बैन मामले में हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार व केंद्र को नोटिस जारी कर टेक-डाउन आदेश का पूरा रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Kishau Dam Project: किशाऊ प्रोजेक्ट से हर साल मिलेंगे ₹600 करोड़, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले - CM सुक्खू ने सुरक्षित किए राज्य के हित!

Kishau Dam Project: किशाऊ प्रोजेक्ट से हर साल मिलेंगे ₹600 करोड़, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले – CM सुक्खू ने सुरक्षित किए राज्य के हित!

—
सितम्बर 16, 2026

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना में हिमाचल के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। बिजली घटक पर राज्य को वित्तीय बोझ नहीं उठाना पड़ेगा और प्रतिवर्ष 600 करोड़ की आय होगी।

Himachal Politics: "CM सुक्खू बेवजह थपथपा रहे अपनी पीठ!" किशाऊ बांध को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला

Himachal Politics: “CM सुक्खू बेवजह थपथपा रहे अपनी पीठ!” किशाऊ बांध को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला

—
सितम्बर 16, 2026

Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर दौरे के दौरान सुक्खू सरकार पर पंचायती राज चुनावों को टालने के प्रयास और किशाऊ बांध परियोजना का झूठा श्रेय लेने का गंभीर आरोप लगाया है।

Bilaspur News: पुल पर मोबाइल रख महिला ने नदी में लगाई छलांग,  युवाओं की जांबाजी के बाद भी नहीं बचाई जा सकी जान

Bilaspur News: पुल पर मोबाइल रख महिला ने नदी में लगाई छलांग,  युवाओं की जांबाजी के बाद भी नहीं बचाई जा सकी जान

By PNT
—
सितम्बर 12, 2026

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में सतलुज पुल पर मोबाइल रखकर महिला ने नदी में छलांग लगाई। स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला, लेकिन इलाज के दौरान जान नहीं बच सकी।

Mandi News: घर पर सो रहे भाई- बहन को सांप ने काटा, सूना हुआ घर का आंगन, परिवार में पसरा मातम..

Mandi News: घर पर सो रहे भाई- बहन को सांप ने काटा, सूना हुआ घर का आंगन, परिवार में पसरा मातम..

By PNT
—
सितम्बर 12, 2026

मंडी जिले में बिस्तर पर सो रहे दो मासूम भाई-बहन की सर्पदंश से मौत हो गई। पेट दर्द और उल्टी को स्वजन ने पहले सामान्य समझा, लेकिन दरवाजे के पीछे काला सांप दिखते ही हड़कंप मच गया।

Arki Ruplal Death Mystery: सड़क दुर्घटना या हत्या?, अर्की में रूपलाल की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल.

Arki Ruplal Death Mystery: सड़क दुर्घटना या हत्या?, अर्की में रूपलाल की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल.

—
सितम्बर 9, 2026

Himachal Crime News: सोलन जिले के अर्की तहसील के अंतर्गत आने वाले करोग गांव में 15 अगस्त 2026 को हुई रूपलाल की मौत के मामले में परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में हत्या की आशंका जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़-रामशहर-शिमला मार्ग पर कुमारहट्टी के पास एक बार फिर भूस्खलन हो गया है। इस भूस्खलन के चलते सड़क का बड़ा हिस्सा करीब 15 फीट नीचे धंस गया है, जिससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे स्थिति अत्यंत खतरनाक बनी हुई है। यह दूसरी बार है जब इस मार्ग पर यह स्थिति बनी है। पिछले वर्ष छह अगस्त को भी यह मार्ग धंस गया था और इस वर्ष भी वही हालत हो गई है। भूस्खलन की घटना के बाद सड़क के समीप स्थित एक मकान को एहतियात के तौर पर खाली करवा दिया गया है। इस कार्रवाई में एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें शामिल रहीं। सड़क बंद होने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन ठप होने से आसपास के क्षेत्रों के लोग वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेने को मजबूर हैं। सड़क की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा, एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया, तहसीलदार हुसन चंद, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता परवरसर सिंह और सहायक अभियंता राकेश कुमार ने कुम्हारहट्टी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर जाकर भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन किया और राहत कार्यों की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलुवालिया ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर सड़क के साथ लोगों के मकानों को खाली करवा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बंद किए गए मार्ग पर जाने से बचें और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। वहीं, इस भूस्खलन ने एक और गंभीर समस्या पैदा कर दी है। नालागढ़-रामशहर-शिमला रोड पर कुमारहट्टी-मित्तियां के पास हुए भारी भूस्खलन के कारण चिकनी खड्ड का बहाव पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इस कारण वहां कई मीटर लंबी एक विशाल कृत्रिम झील बन गई है, जिसमें कई फीट पानी जमा हो गया है। मलबे का यह बांध कभी भी अचानक टूट सकता है, जिससे निचले क्षेत्रों में अचानक तीव्र बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति पैदा होने का खतरा बना हुआ है। खड्ड का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोग चिकनी खड्ड के आसपास या तटीय क्षेत्रों में जाने से पूरी तरह बचें। खड्ड के निचले इलाकों और खड्ड के तटों के पास रह रहे सभी लोग एवं परिवार तुरंत अपने साथ परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति, जलस्तर में बदलाव या खतरे का आभास होने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

Solan News: नालागढ़-रामशहर-शिमला मार्ग पर भूस्खलन, सड़क का बड़ा हिस्सा 15 फीट धंसा, झील बनने से बाढ़ का खतरा

By PNT
—
सितम्बर 6, 2026

Nalagarh Shimla Road Blocked: सोलन जिले के कुमारहट्टी के पास भारी भूस्खलन से सड़क पूरी तरह बंद, एनडीआरएफ ने मकान खाली करवाए, मलबे से चिकनी खड्ड में बनी कृत्रिम झील से निचले क्षेत्रों में आपदा की आशंका

Tenzing Norgay Award: हिमाचल की बेटी बलजीत कौर को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Tenzing Norgay Award: हिमाचल की बेटी बलजीत कौर को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

—
सितम्बर 6, 2026

Baljeet Kaur Mountaineer: सोलन जिले के कंडाघाट की रहने वाली एक्सट्रीम एथलीट बलजीत कौर को देश के प्रतिष्ठित तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें साहसिक खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान प्रदान करेंगी।

Himachal News: हिमाचल में उपकर घोटाला - दूध और पर्यावरण के नाम पर वसूले 118 करोड़ रुपये अटके, इस रिपोर्ट में खुलासा

Himachal News: हिमाचल में उपकर घोटाला – दूध और पर्यावरण के नाम पर वसूले 118 करोड़ रुपये अटके, इस रिपोर्ट में खुलासा

—
सितम्बर 5, 2026

 Himachal Pradesh CAG Audit Report: हिमाचल प्रदेश में दूध, पर्यावरण और प्राकृतिक खेती के नाम पर जनता से वसूले गए करोड़ों रुपये के उपकर को सरकारी खजाने और संबंधित विभागों में जमा न करने पर लेखापरीक्षा प्रतिवेदन ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

HRTC CAG Report: HRTC की वित्तीय फाइलों में बड़ी हेराफेरी, CAG ने पकड़ी 563 करोड़ की छिपी देनदारी, घाटा भी दिखाया गलत

HRTC CAG Report: HRTC की वित्तीय फाइलों में बड़ी हेराफेरी, CAG ने पकड़ी 563 करोड़ की छिपी देनदारी, घाटा भी दिखाया गलत

—
सितम्बर 4, 2026

हिमाचल पथ परिवहन निगम के वित्तीय लेखों की जांच में CAG ने भारी अनियमितताएं उजागर की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान की 563 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छिपाने के साथ ही राजस्व और करों के लेखांकन में भी गंभीर गड़बड़ियां की गई हैं।