Prajasatta Side Scroll Menu

Miss England Contest 2024: ऊना की बेटी ने Miss England 2024 के फाइनल मुकाबले में बनाई जगह..!

Miss England Contest 2024 : ऊना की बेटी ने Miss England 2024 के फाइनल मुकाबले में बनाई जगह..!

डॉ जी. एल. महाजन|
Miss England Contest 2024: हिमाचल प्रदेश की बेटी मैहक चंदेल ने मिस इंग्लैंड 2024 ( Miss England 2024 ) के ग्रैंड फिनाले में जगह बना कर हिमाचल प्रदेश को सौन्दर्य जगत के क्षेत्र में एक नई पहचान प्रदान की है। वह मुलत: ऊना जिला के चिन्तपूर्णी क्षेत्र से सम्बन्ध रखती हैं।  मिस इंग्लैंड 2024 की फाइनल प्रतियोगिता 16 और 17 मई को लन्दन में आयोजित की जाएगी।

लन्दन में आयोजित की जा रही, इस सौन्दर्य प्रतियोगिता ( Miss England Contest 2024 ) में इस वर्ष इंग्लैंड से लगभग 8000 सुन्दरियों ने हिस्सा लिया, जिसमे से कई राउंड की प्रतियोगिता के बाद अब कुल 40 सुन्दरियों को मिस इंग्लैंड 2024 ( Miss England 2024 ) के फाइनल राउंड में चुना गया है।  मैहक चंदेल भी इन 40 सुन्दरियों में जगह बना कर मिस इंग्लैंड 2024 ( Miss England Contest 2024 )  के फाइनल राउंड में पहुंच गयी हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने डलहौजी में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की
Mehak Chandel Miss England Contest 2024
Mehak Chandel in Miss England Contest 2024

मूलतः उन जिला के चिंतपूर्णी क्षेत्र के बैहरा गांव से सम्बन्ध रखने वाली मैहक चंदेल  (Mehak Chandel )के पिता अनिल चंदेल लन्दन में एक व्यवसायी हैं जबकि उनकी माता इंदरपाल ओहरी चंदेल लन्दन के कॉलेज में गणित की प्रोफेसर हैं और समाज सेवा से भी जुडी हैं।  हिमाचली संस्कृति से गहरा लगाव रखने वाली 21 वर्षीय मैहक चंदेल का जन्म साउथ हॉल लन्दन में हुआ तथा वह अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं।

क्रिमिनोलॉजी में स्नातक की डिग्री ग्रहण कर चुकी मैहक इस समय स्कूली बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था के साथ कार्य कर रही है । अभी तक मॉडलिंग में अपना सिक्का जमा चुकी मैहक चन्देल समाज सेवा में गहरी रूचि रखती हैं तथा वह अनेक जरूरतमंद  लोगों की मदद के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए सफलतापूर्व अभियान चला चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Weather Update: हिमाचल में 6 जनवरी से फिर सक्रिय होगा मौसम, ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

उनका मानना है की सुन्दरता बाहरी झलक के इलावा  सोच और विचारों में भी होनी चाहिए और सौन्दर्य को सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए। वह  इस समय कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए फंड इकठा करने के लिए प्रयासरत्त हैं और इसके लिए उन्होंने एक अभियान शुरू किया हैं। बह साइकोलॉजी में स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण करना चाहती हैं।

Miss England Contest 2024 | Miss England 2024 | Mehak Chandel

Post Office RD Interest Rate 2024 : पोस्ट ऑफिस की इस RD Scheme में हर महीने करे निवेश, मैच्योरिटी पर बन जाओगे लखपति..!

Una News: ऊना में पत्नी को जिंदा जलाने का मामला, पति गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें:  Shehnaaz Gill Birthday: अपने बर्थडे पर शहनाज ने कही दिल छू लेने वाली बात, बोली- मैं..

Manki Point Hanuman Temple Kasauli : संजीवनी बूटी लाते समय कसौली की इस ऊंची पहाड़ी पर टिका था हनुमानजी का दायां पांव

Himachal News: विधानसभा स्पीकर के पास नोटिस का जवाब देने पहुंचे तीनों निर्दलीय विधायक

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल ने लगाया नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर

Himachal News: विधानसभा स्पीकर के पास नोटिस का जवाब देने पहुंचे तीनों निर्दलीय विधायक

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi Entertainment entertainment update Himachal Latest News Himachal News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Hindi movie review OTT news India Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar web series review

Join WhatsApp

Join Now