Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: सोलन में जल्द ही शुरू होगी धर्मार्थ क्लिनिकल लैब, लोगों को कम दामों पर मिलेगी टेस्ट सुविधा

Solan News: सूद सभा सोलन में जल्द ही शुरू करेगी चेरीटेबल क्लिनिकल लैब,

कुमारहट्टी।
Solan News: सोलन में सूद सभा द्वारा रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कई प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान वीरेंद्र सूद ने की। बैठक के उपरांत मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सूद सभा सोलन द्वारा जल्द ही एक धर्मार्थ क्लिनिकल लैब (Charitable Clinical Lab in Solan) को सोलन में शुरू किया जाएगा।

क्लिनिकल लैब बिना लाभ हानि के कार्य करेगी। जिस में कम दर पर रोगियों के टेस्ट किए जायेगे। सूद सभा के भवन का निर्माण भी शीघ्र ही किया जाएगा। जो समाज के सदस्यों के लिए एक समर्पित स्थल प्रदान करेगा।उन्होंने बताया कि यह भवन विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक, और शैक्षिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भवन के लिए एक केंद्रीय स्थान चुना जाएगा , जो सभी के लिए सुलभ होगा। इसमें आधुनिक सुविधाओं जैसे बड़ा सभागार, प्रशिक्षण कक्ष सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

इस भवन का मुख्य उद्देश्य समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और त्योहारों को एक स्थान पर मनाने के साथ-साथ शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से समाज के विकास को प्रोत्साहित करना है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि समाज के सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं।

उन्होंने सूद सभा सोलन (Sood Sabha Solan) के सभी सदस्यों से अपील की कि वे समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं और सभा के उद्देश्यों को सफल बनाने में सहयोग करें। सभा के सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए और समाज के कल्याण के लिए अपने योगदान की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Latest Solan NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now