साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal News: अब सीएम सुक्खू ने कर दी बैलट पेपर पर चुनाव कराने की मांग..!

Himachal News: अब सीएम सुक्खू ने कर दी बैलट पेपर पर चुनाव कराने की मांग..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी ईवीएम द्वारा चुनाव कराने को लेकर सवाल खड़े किए। शिमला में मीडिया बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईवीएम की जगह बैलट पेपर पर चुनाव करवाने की मांग को दोहराया। सीएम ने कहा कि चुनावों में ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर का प्रयोग होना चाहिए, ताकि लोकतंत्र की मौलिकता और निष्पक्षता बनी रहे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि खुद टेक्नोलॉजी के ज्ञाता एलन मस्क भी कह चुके हैं कि टेक्नोलॉजी को हैक किया जा सकता है। ऐसे में लोगों के शक को दूर करने के लिए बैलट पेपर पर चुनाव करवाए जाने चाहिए। सुक्खू ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ईवीएम निर्माताओं ने उत्पादन बंद कर दिया है और अगर उनके कामकाज पर संदेह है तो आम जनता की मांग पर बैलट पेपर का इस्तेमाल कर चुनाव कराए जाने चाहिए।”

गौर हो कि इससे पहले जब साल 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव हुए थे, तो उससे पहले मई, 2022 में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर कांग्रेस कैंपेन कमेटी चेयरमैन बैलट पेपर पर चुनाव करवाने के लिए कहा था।

इसे भी पढ़ें:  Sirmaur Bus Accident: सिरमौर जिला के हरिपुरधार में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

Join WhatsApp

Join Now