Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal: भाजपा नेताओं का सुख की सरकार पर हमला, कांग्रेस को बताया छलावे की सरकार

Published on: 23 September 2023
Himachal: भाजपा नेताओं का सुख की सरकार पर हमला,कांग्रेस को बताया छलावे की सरकार

शिमला | 23 सितम्बर
Himachal BJP Press Conference In Shimla: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिसमे डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार को 10 महीने पूरे हो चुके हैं और अभी तक यह सरकार पूरी तरह से फेल है।

राजीव बिंदल (Rajeev Bindal) ने कहा कि यह सरकार जन आकांक्षाओं और अपेक्षाओं की विपरीत चल रही है, जब से यह सरकार सत्ता में आई है, तब से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में विकास की गति घट गई है। जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में विकास को पंख लगाए थे, इस सरकार ने उन पंखों को काट दिया है।

इसे भी पढ़ें:- New Parliament Building: जयराम के कमेंट पर भड़के जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

उन्होंने कहा कई कांग्रेस की दु:ख की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में 1000 से ज्यादा संस्थान बंद किए है, कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, पूर्ण रूप से कानून व्यवस्था नियंत्रण से बाहर है। चंबा हत्याकांड, हिमाचल प्रदेश में बलात्कार, गोलीकांड, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जैसी शर्मनाक घटनाएं हो रही है और यह सरकार मौन है। यह सरकार केवल छलावे की सरकार है।

चुनाव से पहले तो कांग्रेस के नेता अपने आप को खुदा समझ रहे थे, कि हम खुदा का पटारा खोलेंगे और सभी वादे पूरे कर देंगे पर ऐसा कुछ नहीं हुआ, यह सरकार केवल मात्र झूठी साबित हुई है और इसको लेकर भाजपा 25 सितंबर को विशाल धरना प्रदर्शन शिमला के अंबेडकर चौक विधानसभा पर करने जा रही है।

इसे भी पढ़ें:- Mandi News: नाचन में रास्ते से गुजर रहे युवक को शिकारी की गोली लगी

जयराम ठाकुर ने बताया अव्यवस्था भरा कार्यकाल
जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा कि 10 महीने का कांग्रेस सरकार का कार्यकाल अव्यवस्था भरा रहा है, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में महंगाई बड़ी है, सीमेंट के दाम दो बार बड़े हैं और अभी विधानसभा में स्टांप ड्यूटी को 10 गुना बढ़ाने का प्रस्ताव लाया गया है। यह सरकार हिमाचल प्रदेश के गरीब लोगों के बारे में सोच नहीं रही है और लोगों के लिए यह सरकार केवल मात्र बोझ डालने का कार्य कर रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हम साफ कहते हैं, अगर केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को मदद ना मिलती तो हिमाचल प्रदेश की परिस्थितियों और कठिन होती। ऐसा प्रतीत होता है की हिमाचल प्रदेश में अहंकारी राज चल रहा है और इस अहंकार को तोड़ने के लिए विधायक दल एवं भाजपा एक विशाल धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:- स्मार्ट सिटी शिमला और धर्मशाला में हुई गड़बड़ियों की होगी जांच – मुख्यमंत्री

Government Jobs in Himachal: टीजीटी सहित अन्य शिक्षकों के भरे जाएंगे 5291 पद, देखें अधिसूचना !

BJP HimachalHimachal GovernmentHimachal NewsHimachal News TodayHimachal News UpdateJairam ThakurLeader of Opposition Jairam ThakurShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now