पच्छाद भाजपा से बागी दयाल प्यारी कांग्रेस में हुई शामिल, दिल्ली हाइकमान से ली सदस्यता

प्रजासत्ता|
भाजपा से लगातार तीन बार जिलापरिषद का चुनाव जीतकर पूर्व में जिलापरिषद अध्यक्ष रही दयाल प्यारी ने भाजपा को गुड बाये कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दयाल प्यारी को दिल्ली दरबार में पार्टी की सदस्यता हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और पवन बंसल ने दी। कांग्रेस में दयाल प्यारी का आना पच्छाद कांग्रेस की राजनीति में बड़ी सुनामी ला सकता है। यही नही दयाल प्यारी के कांग्रेस में जाने से पच्छाद भाजपा की सियासत में भी कोतुहल मच सकता है।

पच्छाद भाजपा से बागी होकर उपचुनाव लड़ने वाली दयाल प्यारी आज कांग्रेस कि हो चुकी हैं। इसमे कोई दौराये नही है कि दयाल प्यारी को कांग्रेस में शामिल करने के लिए हलचल दिल्ली दरबार मे ही हुई। यह सब इतना गुपचुप तरीक़े से हुआ कि हिमाचल के कांग्रेसियों को भी इसकी भनक नहीं लग पाई। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पच्छाद में कांग्रेस की अगली रणनीति भी कितनी पुख्ता होगी।

कांग्रेस के दिग्गज नेता जो कि राजा वीरभद्र सिंह दरबार मे मंत्री से लेकर विधानसभा अध्यक्ष रहे गंगूराम मुसाफिर भी इससे बिल्कुल अनभिज्ञ है। हालांकि मुसाफिर इस समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष है वाबजूद उन्ही के विधानसभा क्षेत्र से दयाल प्यारी की कांग्रेस में एंट्री आने वाले 2022 के चुनाव पर कई सवाल खड़े कर रही है। दयाल प्यारी का दिल्ली हाईकमान से बुलावा आना और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करना कहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गंगूराम मुसाफिर की रिप्लेसमेंट तो नही। खैर अब सिरमौर की सियासत से लेकर शिमला तक हलचल मच गई है इससे किसको फायदा मिलेगा और किसको नुकसान यह देखना बाकी है।

उधर दयाल प्यारी से फोन पर हुई बात पर उन्होंने बताया कि उनको दिल्ली से फोन आया था जिसके बाद ने आज दिल्ली कांग्रेस दफ्तर गई। वहां हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और पवन बंसल ने उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दी। हालांकि दयाल प्यारी ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली से बुलावा आया और उन्होंने का कांग्रेस ज्वाइन की है। अब दयाल प्यारी किन शर्तों पर कांग्रेस में शामिल हुई है इसका अभी खुलासा नही ही पाया है।

मैं सोलन में चुनाव प्रचार पर हूँ दयाल प्यारी कांग्रेस में शामिल हुई है इसकी उन्हें कोई भी जानकारी नही है।
– जीआर मुसाफिर उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

दिल्ली CM Arvind Kejriwal की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां

Arvind Kejriwal Supreme Court Hearing: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल...

Solan News: कसौली विधानसभा के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक

Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा...

Himachal: जंग के मैदान में बदला शिमला में CM Helpline Office, कर्मचारियों में जमकर हुई हाथापाई..!

प्रजासत्ता ब्यूरो | Himachal CM Helpline Office: राजधानी शिमला में...

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan ने MS Dhoni को लेकर दे दिया बड़ा बयान.!

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: धर्मशाला में आयोजित आईपीएल...

More Articles

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आपदा के समय केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद...

IIM Sirmour: आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर जोरदार नारेबाजी..!, मौके पर पहुंची पुलिस

पांवटा साहिब | IIM Sirmour: आईआईएम धौलाकुआं के गेट पर दो दर्जन से अधिक व्यापारियों ने एकजुट हो जोरदार हंगामा किया। व्यापारियों द्वारा नारेबाजी के...

Sirmour News: एसडीओ पर बतमीजी व धमकाने का लगा आरोप-पुलिस में मामला दर्ज

पांवटा साहिब| Sirmour News: पांवटा साहिब के गौ रक्षक ने पुलिस में एसडीओ पर बतमीजी करने व धमकाने आरोप लगाते हुए पुलिस में की शिकायत...

DGP Sanjay Kundu बोले-चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया और UPI के माध्यम से होने वाले लेन-देन पर भी नजर

नाहन | हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू ( DGP Sanjay Kundu ) ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा...

पांवटा साहिब: होली मेले में झूलों के ठेकेदारों द्वारा वसूले जा रहे मनमाने रेट

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब होली मेले में झूलों की दरों में झूलों के ठेकेदारो द्वारा लोगों से मनमानी दरे वसूली जा रही है। जिससे लोगों...

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम ने किया निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का दौरा

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों पर गठित कमेटी ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 707 का दौरा किया। दरअसल, आप नेता नाथू राम चौहान ने गलत...

Sirmour News: पत्रकार अपहरण मामले में गिरीपार पत्रकार परिषद ने बुलाई आपातकालीन बैठक

पांवटा साहिब| Sirmour News:  पांवटा साहिब में हुए पत्रकार के अपहरण व मारपीट के मामले को लेकर गिरीपार पत्रकार परिषद नें घोर निंदा की हैं,...

अवैध खनन के खिलाफ ख़बर लगाने पर पत्रकार का अपहरण करने का मामला

पांवटा साहिब में अवैध खनन के खिलाफ ख़बर लगाने पर पत्रकार का अपहरण करने व हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप...

मानव शर्मा बने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश सचिव…

सिरमौर | राष्ट्रीय बजरंग दल संयोजक मनोज कुमार, हिमाचल प्रभारी रजनी ठुकराल, हिमाचल मंत्री रामजी सिंह की अनुशंसा व प्रदेश कोर कमेटी की सहमती से...
Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की फेम शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी?