प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को समय पर लाभान्वित करने के लिए कृतसंकल्प-डाॅ. सैजल

अमित ठाकुर – परवाणू
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को समय पर लाभान्वित करने के लिए कृतसंकल्प है। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगेशू में मसूलखाना-डुगला सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

इस सम्पर्क मार्ग से क्षेत्र के 02 गांवों की जनसंख्या लाभान्वित होगी।
डाॅ. सैजल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संतुलित विकास को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समान रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार जनमंच जैसे सशक्त कार्यक्रम और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन 1100 के माध्यम से जन-जन तक पहुंचकर कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए प्रयासरत है तथा इस दिशा में केन्द्र से भी हिमाचल को भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गत दिवस बिलासुपर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओपीडी का शुभारम्भ हुआ। एम्स के माध्यम से प्रदेश के लोगों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक के कार्यकाल में 1600 चिकित्सकों को नियुक्ति दी हैं ताकि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
आयुष मंत्री ने कहा कि जन-जन के सहयोग, चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों एवं अन्य के द्वारा किए गए सत्त प्रयासों के कारण हिमाचल प्रदेश कोविड-19 महामारी का सफलतापूर्वक सामना कर पाया है। सभी के सत्त प्रयासों के कारण ही हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य बना है जहां कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज़ भी सभी पात्र व्यक्तियों को लग चुकी है।
डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लाभार्थियों की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की है तथा पैंशन को 750 रुपए से बढ़ाकर से 1500 रूपए किया गया है। महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशन की आयु 65 वर्ष की गई है। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के माध्यम से राज्य की हर महिला को संबल मिला है। योजना के माध्यम से प्रत्येक पात्र परिवार को निःशुल्क गैस कुनैक्शन प्रदान किया गया है।

डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर आश्वासन दिया कि क्षेत्र की विभिन्न मांगों को चरणबद्ध आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के चाहा से बोच माता मंदिर तक रोगी वाहन मार्ग के निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की पेयजल सम्बन्धी समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शीघ्र ही क्षेत्र के लिए 103 करोड़ रुपए की प्रस्तावित पेयजल योजना का शिलान्यास करेंगे।

जिला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, ग्राम पंचायत जंगेशू की प्रधान ब्यासा देवी, उप प्रधान राजेन्द्र ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य करनैल सिंह, नगर परिषद परवाणू के पार्षद लखविन्द्र ठाकुर, नगर परिषद परवाणू के पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री तथा अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग मनोहर लाल इस अवसर पर उपस्थित थे।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Mandi News: जयराम ने कराया केवल सिराज का विकास, मंडी से किया भेदभावः गोमा

मंडी। Mandi News: खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा...

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ JOA IT Result : संजय अवस्थी

शिमला। JOA IT Result: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश...

Mandi News: HRTC की चलती बस का अगला टायर खुला, यात्रियों में मची चीख-पुकार

मंडी | Mandi News: हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर...

Kangra News: उचित मूल्य की दुकान से नगदी और खाद्य सामान उड़ा ले गए शातिर चोर

अनिल शर्मा।राजा का तालाब Kangra News:उपतहसील राजा का तालाब...

दिल्ली CM Arvind Kejriwal की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां

Arvind Kejriwal Supreme Court Hearing: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल...

Solan News: कसौली विधानसभा के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक

Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा...

Himachal: जंग के मैदान में बदला शिमला में CM Helpline Office, कर्मचारियों में जमकर हुई हाथापाई..!

प्रजासत्ता ब्यूरो | Himachal CM Helpline Office: राजधानी शिमला में...

More Articles

Solan News: पानी के नाले में सीवरेज व किचन का गंदा वेस्ट डालने पर होम स्टे तत्काल प्रभाव से बंद, लगा 5 हज़ार जुर्माना

कसौली | Solan News: धर्मपुर ब्लॉक की गुल्हाडी पंचायत ने सफाई में अनियमितता के प्रति जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए ग्रामीणों की शिकायत पर गांव...

Solan News: कसौली विधानसभा के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक

Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा कि, रविवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक साबित...

Ayushman Card Misuse: आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में ईलाज के बाद भी बंद नहीं किया आयुष्मान कार्ड..!

सोलन| Ayushman Card Misuse: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में एक मरीज द्वारा ईलाज के लिए लगाए गए आयुष्मान कार्ड को चार माह बाद भी बंद...

Himachal Politics: हमने अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा, कांग्रेस बताए उन्होंने क्या किया : कश्यप

सोलन | Himachal Politics: भाजपा के सांसद एवं प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कंडाघाट में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

Solan News: परवाणू पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, मामला दर्ज

सोलन: Solan News: सोलन पुलिस द्वारा नशे के सामान की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है । इसी क्रम में दिनांक...

Solan News: दाढ़ी-मूंछ रखने पर कंपनी द्वारा 80 कामगार निकालने के मामले में DC सोलन ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

सोलन Solan News: सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में दाढ़ी मूंछ रखने पर एक कंपनी द्वारा 80 कामगारों को निकालने के मामले में उपायुक्त...

शूटिंग चैम्पियनशिप में चमके KIPS के निशानेबाज

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा (KIPS)के छह विद्यार्थियों ने 27 अप्रैल 2024 से 29 अप्रैल 2024 तक करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर में आयोजित जिला...

Green Hills Engineering College में अजय चौहान और विक्की राजटा ने नचाये स्टूडेंट्स

सोलन | ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज गांधीग्राम (Green Hills Engineering College) में मिस क्वीन ऑफ हिमालयन व एलिवेशन 2024 आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश...
Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की फेम शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी?