Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: नूरपुर पुलिस ने पकड़ी अबैध शराब की बड़ी खेप, सवाल – कहां से आ रही है नकली शराब?

Kangra News: नूरपुर पुलिस ने पकड़ी अबैध शराब की बड़ी खेप, सवाल - कहां से आ रही है नकली शराब?

अनिल शर्मा | फतेहपुर
Kangra News: जिला कांगड़ा के पुलिस जिला नूरपुर के तहत थाना रैहन ने बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में अबैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पहले मामले में, सुबह चार बजे न्यू गांव गोलबां के जंगल से लावारिस ट्रक में 79 पेटी देसी शराब बरामद की गई। इसके बाद, दूसरे मामले में फतेहपुर विधानसभा की उपतहसिल राजा का तालाब के समीप स्थित गांव बरोह में एक मकान पर छापामारी कर 11 पेटी देसी शराब और 1 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई।

हालांकि, पुलिस द्वारा बार-बार अबैध शराब पकड़े जाने के बावजूद जनता के मन में यह सवाल उठ रहा है कि यह शराब आखिर कहां से आ रही है? क्या संबंधित फैक्टरी में कोई गड़बड़ी हो रही है, या फिर कहीं नकली शराब का गिरोह सक्रिय तो नहीं हो गया है? इस सवाल का फिलहाल पुलिस के पास कोई सटीक जवाब नहीं है, और जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: बीएसएफ में तैनात कांगड़ा जिला के हैड कांस्टेबल सुनील कुमार का नागालैंड में हृदय गति रुकने से निधन

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

आज के दूसरे मामले में, पुलिस जिला नूरपुर के नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बरोह (राजा का तालाब) में जीत राम पुत्र भोला राम के रिहायशी मकान पर छापामारी की गई। इस दौरान 11 पेटी (132 बोतल, 99,000 मि.ली.) देसी शराब और 1 पेटी (12 बोतल, 9,000 मि.ली.) अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रैहन में धारा 39(1) H.P. Excise Act के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई जारी

एसपी नूरपुर अशोक रत्न (SP Noorpur Ashok Ratna) ने बताया कि पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है और भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  उप-मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बस डिपो तथा अंतरराज्यीय बस अड्डा धर्मशाला व मैकलोडगंज का किया निरीक्षण

पुलिस द्वारा नशा माफिया के खिलाफ अभियान से साफ है कि नूरपुर पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी नजर बनाए हुए है, लेकिन अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह शराब सिर्फ स्थानीय स्तर पर ही पकड़ी जा रही है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। इस रहस्यमय सवाल का जवाब तो जांच पूरी होने के बाद ही मिलेगा, लेकिन फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHP Latest NewsHP News in HindiKangra Crime NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra News UpdateKangra samachartoday Kangra News

Join WhatsApp

Join Now