[ad_1]
Agra Houses Collapse: उत्तर प्रदेश के आगरा के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कई मकानों के गिरने की सूचना है। मकानों के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार, आसपास के एक गेस्ट हाउस में चल रही खुदाई के दौरान मकान ढह गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, घटिया आजम खां की बताई जा रही है। अब तक दो लोगों को घटनास्थल से बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है।
रेस्क्यू आपरेशन जारी
मकानों के गिरने के बाद मलबे में करीब आधा दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल से जुड़े रोड को ब्लॉक कर दिया गया है और राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
[ad_2]
Source link