कांग्रेस MLA ने मनोज सिन्हा को दिया सबूत

[ad_1]

Mahatma Gandhi Law Degee Row: जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने 23 मार्च को ग्वालियर के एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी की डिग्री पर सवाल उठाए थे। इस मुद्दे पर गुजरात के कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया (Arjun Modhwadia) ने मनोज सिन्हा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस विधायक ने महात्मा गांधी की डिग्री की फोटो कॉपी ट्विट की है। साथ में मनोज सिन्हा का वीडियो भी पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘यह महोदय जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल हैं। जो सरेआम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की डिग्री को लेकर झूठ फैला रहे है।’

आगे उन्होंने कहा कि झूठ फैलाना भाजपा में पद पाने की प्रमुख लायकात (योग्यता) है। एसा करने पर उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी, यह तय है। गांधी जी की डिग्री की कॉपी आप यहां देख सकते हैं।

मोढवाडिया पोरबंदर से हैं विधायक

अर्जुन मोढवाडिया पोरबंदर से विधायक हैं। वे गुजरात के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा 2004 से 2007 तक उनके पास नेता प्रतिपक्ष का पद भी रहा था। 1993 में राजनीति में आने से पहले वे 10 साल तक बतौर सहायक अभियंता गुजरात समुद्री बोर्ड में थे।

मनोज सिन्हा ने पूछा- कौन कहेगा कि गांधीजी पढ़े-लिखे नहीं थे?

दरअसल, 23 मार्च को मनोज सिन्हा ग्वालियर की IMT यूनिवर्सिटी में भाषण देने पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने पूछा कि कौन कहेगा कि गांधीजी पढ़े-लिखे नहीं थे? ऐसा कहने की हिम्मत किसी में नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री या योग्यता नहीं थी। हममें से बहुत से लोग हैं जो सोचते हैं कि महात्मा गांधी के पास कानून की डिग्री थी।

मनोज सिन्हा ने ये भी कहा कि महात्मा गांधी की एकमात्र योग्यता हाई स्कूल डिप्लोमा थी। उन्होंने कानून का अभ्यास करने के लिए योग्यता प्राप्त की। उनके पास कानून की डिग्री नहीं थी… (लेकिन) जरा देखिए कि वह कितने पढ़े-लिखे थे।

मनोज सिन्हा ने ये भी कहा कि गांधी ने देश के लिए बहुत कुछ किया। लेकिन जो कुछ भी हासिल हुआ, उसका केंद्र बिंदु सत्य था। उनके जीवन के तमाम पहलुओं पर गौर करें तो उनके जीवन में सत्य के अलावा कुछ भी नहीं था। चाहे कितनी भी चुनौतियां हों, महात्मा गांधी ने कभी भी सत्य का परित्याग नहीं किया और अपनी अंतरात्मा की आवाज को पहचाना। नतीजतन, वह राष्ट्रपिता बने।

आखिर क्या है असलियत?

mkgandhi.org पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, महात्मा गांधी ने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में एडमिशन लिया था। यहां से महात्मा गांधी ने तीन साल में अपनी कानून की डिग्री हासिल की थी। इसके अलावा महात्मा गांधी की लिखी हुई किताब The Law and The Lawyers में महात्मा गांधी के लॉ स्टूडेंट होने का जिक्र है।

यह भी पढ़ें: चक्रव्यूह के तहत राहुल गांधी को फंसाया गया, कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर बोला हमला



[ad_2]

Source link

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Shimla Firing Case: शिमला में जमीनी विवाद में चली गोलियां, 3 व्यक्ति घायल

शिमला। Shimla Firing Case: शिमला जिला के ठियोग क्षेत्र के...

Mandi News: जयराम ने कराया केवल सिराज का विकास, मंडी से किया भेदभावः गोमा

मंडी। Mandi News: खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा...

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ JOA IT Result : संजय अवस्थी

शिमला। JOA IT Result: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश...

Mandi News: HRTC की चलती बस का अगला टायर खुला, यात्रियों में मची चीख-पुकार

मंडी | Mandi News: हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर...

Kangra News: उचित मूल्य की दुकान से नगदी और खाद्य सामान उड़ा ले गए शातिर चोर

अनिल शर्मा।राजा का तालाब Kangra News:उपतहसील राजा का तालाब...

दिल्ली CM Arvind Kejriwal की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां

Arvind Kejriwal Supreme Court Hearing: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल...

More Articles

Air India Express Employees Revolt: बड़ी ख़बर! 300 कर्मचारियों की बगावत से थमी एयर इंडिया एक्सप्रेस

Air India Express Employees Revolt: एयर इंडिया एक्सप्रेस को अपनी 82 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। Air India Express को ऐसा...

Covishield Side Eeffects संबंधी याचिका पर सुनवाई के लिए Supreme Court सहमत..!

Supreme Court on Covishield Side Eeffects Petition: देश की सर्वोच्च अदालत कोरोना रोधी वैक्‍सीन कोविशील्ड के साइड-इफेक्ट ( Covishield Side Eeffects ) से संबंधी...

Big Update on 2000 Rupee Notes: दो हजार रुपये के नोट को लेकर RBI ने दिया बड़ा अपडेट..!

RBi Big Update on 2000 Rupee Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते बृहस्पतिवार को दो हजार रुपये के नोट को लेकर एक बयान...

Air Force Convoy Attack: जम्मू-कश्मीर में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, एक सैनिक शहीद, 4 घायल

Air Force Convoy Attack in Punch : लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने भारतीय...

Corona Vaccine Certificate से फोटो हटाने पर ट्रोल हुए पीएम मोदी, हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी ये सफाई..!

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क। Corona Vaccine Certificate: कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर छिड़े विवाद के बीच कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो...

Covishield Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोविशील्ड मामला, याचिकाकर्ता ने की ये मांग

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | Covishield Case Reached Supreme Court: कोविशील्ड वैक्सीन के सुरक्षा पहलुओं पर विवाद से जुडा मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया...

News: पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते भारत आ रहा 600 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क | National News: इंडियन कोस्ट गार्ड, एटीएस गुजरात,और एनसीबी की टीम ने पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते भारी मात्रा में भारत आ...

Supreme Court Decision: EVM-VVPAT वेरिफिकेशन की याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग भी ठुकराई

Supreme Court Decision on EVM-VVPAT Verification: सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वीवीपैट (EVM-VVPAT) वेरिफिकेशन की मांग को लेकर दायर सभी याचिकाओं को को...

RBI Action On Kotak Mahindra Bank: आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, कई सारी सर्विस पर लगाया बैन

RBI Action On Kotak Mahindra Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रोक लगाने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अब कोटक महिंद्रा बैंक के...