स्वास्थ्य सुविधाओं पर इस वर्ष व्यय किए जा रहे 3009 करोड़ रुपए-डाॅ. सैजल

प्रजासत्ता|
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 में राज्य में स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद सेवाएं उपलब्ध करवाने पर 3009 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। डाॅ. सैजल गत सांय कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत प्राथा में 10 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में विभिन्न वर्गों को राहत प्रदान करने के लिए हिमकेयर तथा सहारा जैसी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आरम्भ की गई सहारा योजना के तहत पात्र रोगियों को 3000 रुपये प्रतिमाह की दर से वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 9147 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता वितरित की जा चुकी है।

आयुर्वेद मन्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को उनके घर-द्वार तक बेहतर स्वासथ्य सेवाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाएं इस दिशा में अत्यन्त महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर ‘हिमकेयर’ योजना कार्यन्वित की जा रही है। इस योजना के तहत पंजीकृत परिवार के पांच सदस्य 05 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। योजना में अब तक 5.50 लाख से अधिक परिवार पंजीकृत हो चुके हैं तथा एक लाख से भी अधिक रोगी योजना के तहत अपना उपचार करवा चुके हैं। योजना के अन्तर्गत 92 करोड़ रुपये से भी अधिक व्यय कर लक्षित वर्गों को लाभान्वित किया गया है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की चुनौती से सफलतापूर्वक निपटने के लिए लोगों को न केवल प्रदेश सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा अपितु अन्य को भी नियम पालन के लिए जागरूक बनाना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सभी को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना होगा। 02 व्यक्तियों के मध्य कम से कम 02 गज की दूरी का पालन करना होगा और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करने होंगे।

डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर लोगों को नवरात्रों की बधाई देते हुए उनके सुखी व समृद्ध जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि प्राथा में जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक का काउंटर खोलने के प्रयास किए जाएंगे ताकि लोगों को बैंक संबंधी सुविधाएं घर के नजदीक उपलब्ध हो सकें। उन्होंने प्राथा से अनुसूचित जाति जनसंख्या बहुल गांव कानाना के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण का भी आश्वासन दिया।

एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, ग्राम पंचायत प्राथा के प्रधान मोहिन्द्र ठाकुर, उप प्रधान प्रेम सिंह, ग्राम पंचायत भोजनगर के उप प्रधान लेखराज, ग्राम पंचायत नेरीकलां के उप प्रधान सतपाल, भाजपा किसान मोर्चा कसौली के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, सचिव संजय शर्मा, ग्राम पंचायत नेरीकलां के पूर्व प्रधान गोविन्द्र राम, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर रवि बैंस, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Mandi News: जयराम ने कराया केवल सिराज का विकास, मंडी से किया भेदभावः गोमा

मंडी। Mandi News: खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा...

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ JOA IT Result : संजय अवस्थी

शिमला। JOA IT Result: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश...

Mandi News: HRTC की चलती बस का अगला टायर खुला, यात्रियों में मची चीख-पुकार

मंडी | Mandi News: हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर...

Kangra News: उचित मूल्य की दुकान से नगदी और खाद्य सामान उड़ा ले गए शातिर चोर

अनिल शर्मा।राजा का तालाब Kangra News:उपतहसील राजा का तालाब...

दिल्ली CM Arvind Kejriwal की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां

Arvind Kejriwal Supreme Court Hearing: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल...

Solan News: कसौली विधानसभा के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक

Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा...

More Articles

Solan News: पानी के नाले में सीवरेज व किचन का गंदा वेस्ट डालने पर होम स्टे तत्काल प्रभाव से बंद, लगा 5 हज़ार जुर्माना

कसौली | Solan News: धर्मपुर ब्लॉक की गुल्हाडी पंचायत ने सफाई में अनियमितता के प्रति जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए ग्रामीणों की शिकायत पर गांव...

Solan News: कसौली विधानसभा के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक

Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा कि, रविवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक साबित...

Ayushman Card Misuse: आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में ईलाज के बाद भी बंद नहीं किया आयुष्मान कार्ड..!

सोलन| Ayushman Card Misuse: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में एक मरीज द्वारा ईलाज के लिए लगाए गए आयुष्मान कार्ड को चार माह बाद भी बंद...

Himachal Politics: हमने अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा, कांग्रेस बताए उन्होंने क्या किया : कश्यप

सोलन | Himachal Politics: भाजपा के सांसद एवं प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कंडाघाट में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि...

Solan News: परवाणू पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, मामला दर्ज

सोलन: Solan News: सोलन पुलिस द्वारा नशे के सामान की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है । इसी क्रम में दिनांक...

Solan News: दाढ़ी-मूंछ रखने पर कंपनी द्वारा 80 कामगार निकालने के मामले में DC सोलन ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

सोलन Solan News: सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में दाढ़ी मूंछ रखने पर एक कंपनी द्वारा 80 कामगारों को निकालने के मामले में उपायुक्त...

शूटिंग चैम्पियनशिप में चमके KIPS के निशानेबाज

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा (KIPS)के छह विद्यार्थियों ने 27 अप्रैल 2024 से 29 अप्रैल 2024 तक करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर में आयोजित जिला...

Green Hills Engineering College में अजय चौहान और विक्की राजटा ने नचाये स्टूडेंट्स

सोलन | ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज गांधीग्राम (Green Hills Engineering College) में मिस क्वीन ऑफ हिमालयन व एलिवेशन 2024 आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश...
Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की फेम शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी?