Virat Kohli Cricketer of the Year: विराट कोहली चौथी बार बने ICC ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर

Cricketer of the Year: साल 2012, 2017, 2018 और अब 2023! में विराट कोहली चौथी बार वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट से पहले दुनिया के किसी क्रिकेटर ने यह करिश्मा नहीं किया।

Virat Kohli Cricketer of the Year: विराट कोहली को 2023 के लिए ICC द्वारा ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर (Cricketer of the Year) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले, वह 2012, 2017, और 2018 में भी यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। विराट कोहली चार बार यह पुरस्कार जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट से पहले दुनिया के किसी क्रिकेटर ने यह करिश्मा नहीं किया। एक भारतवासी होने के नाते यह हम सबके लिए यह आनंद का विषय है। भारत की आन-बान और शान विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ा दिया।

2023 में Virat Kohli का शानदार प्रदर्शन

साल 2023 में विराट कोहली ने 27 वनडे मैचों में 59.86 की औसत से 1377 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 8 अर्धशतक आए। उनका औसत 72.47 और स्ट्राइक रेट 99.13 का रहा। इस वर्ष उनके सर्वाधिक व्यक्तिगत रन 166 नाबाद थे।

एशिया कप और वनडे विश्व कप में Virat Kohli का योगदान

विराट कोहली ने एशिया कप 2023 में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर चरण में उन्होंने 94 गेंदों पर नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद, वनडे विश्व कप में भी कोहली का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। उन्होंने 11 मैचों में 765 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन था और उन्होंने इस प्रदर्शन के दम पर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का खिताब जीता।

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली (Virat Kohli) ने वनडे क्रिकेट में 50 शतक बनाकर सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह ऐतिहासिक शतक उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाया।

विराट कोहली का दशक

साल 2012 में पहली बार ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने के बाद, विराट कोहली ने एक दशक में अपनी महानता को साबित किया है। पिछले 10 सालों में Virat Kohli ने 292 वनडे मैचों की 280 पारियों में 13848 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 58.67 और स्ट्राइक रेट 93.58 रहा है। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 183 है। वनडे क्रिकेट में 50 शतक लगाने वाले विराट कोहली दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं, साथ ही उन्होंने 72 अर्धशतक भी बनाए हैं।

आईपीएल में भी विराट का जलवा

विराट कोहली ने न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्कि आईपीएल में भी दमदार प्रदर्शन किया है। 2024 के आईपीएल में उन्होंने ऑरेंज कैप जीती और अपनी कंसिस्टेंसी से सभी को प्रभावित किया।

विराट कोहली: भारत का गौरव

विराट कोहली (Virat Kohli) के अद्वितीय प्रदर्शन ने भारतीय क्रिकेट का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपने शानदार खेल से विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है और भारत को गर्व महसूस कराया है।

विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन और उनकी मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी उपलब्धियों से हर भारतीय गर्व महसूस करता है और उम्मीद करता है कि विराट आगे भी इसी तरह देश का नाम रोशन करते रहेंगे। 2012, 2017, 2018 और अब 2023 में चौथी बार वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने वाले विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे हैं।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Railway Budget HP: पीएम मोदी के कार्यकाल में हिमाचल में रेलवे का बजट 25 गुना बढ़ा

Railway Budget HP: केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा...

More Articles

Women Asia Cup 2024: भारतीय टीम ने बनाई फाइनल में जगह, सेमीफाइनल में हिमाचल की रेणुका सिंह ने रचा इतिहास..!

Women Asia Cup 2024 India vs Bangladesh Highlights: भारतीय महिला टीम ने (Women Asia Cup 2024) एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली...

T20 World Cup चैंपियन इंडिया का भारत आने के बाद ये है पूरा शेड्यूल

T20 World Cup Champion India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जितने के बाद टीम इंडिया अब जल्द ही भारत की सरजमीं पर पहुचंने वाली है।...

IND VS IRE : T20 World Cup में आज भारतीय टीम की आयरलैंड से होगी पहली भिड़ंत..!

IND VS IRE T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को रात 8 बजे न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अपने वर्ल्ड...

T-20 World Cup इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज Virat Kohli

T-20 World Cup: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ( Virat Kohli ) टी-20 वर्ल्ड कप में 2 मैन ऑफ द टूर्नामेंट और...

जानिए! GT vs CSK मैच से जुडी कुछ खास जानकारियां और खिलाडियों से गप शप

GT vs CSK Match Highlights And Gossip Today: गुजरात टाइटंस ने IPL 2024 में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से करारी...

Delhi Capitals IPL 2024 Playoff Hopes: राज्यस्थान को दिल्ली ने IPL 2024 प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा..!

Delhi Capitals IPL 2024 Playoff Hopes: आईपीएल 2024 का 56वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।...

IPL 2024 DC vs RR: संजू सैमसन के आउट होने पर DC के मालिक पार्थ जिंदल का ऐसा रिएक्शन देख भड़के फैंस

IPL 2024, DC vs RR: आईपीएल 2024 का 56वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस...

ड्रेसिंग रूम के अंदर रोने लगे रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल

Rohit Sharma Crying in Dressing Room : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की सात विकेट की जीत के बावजूद भी...