Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

16 वर्षों से चल रहा है शेलजा का इलाज़, सामर्थ्य फ़ाउंडेशन ने बढाया मदद को हाथ

सामर्थ्य फ़ाउंडेशन

कुल्लू |
बसन्तु राम खराहल के देहरीधार गाँव के रहने वाले हैं। परिवार में दंपति, उनका बेटा, बेटी रहती है। इन बच्चों की जिम्मेदारी बसन्तु राम की और पत्नी संभाल रही है। समस्या यह है कि इनकी बेटी 3 वर्ष की आयु तक बिल्कुल स्वस्थ थी और उसके बाद उसको बुख़ार आ गया था। परंतु धीरे-धीरे उसको किडनी में समस्या आ गई। चलने में दिकत आने लगी और अचानक से उसकी बहुत सारी समस्याओं ने घेर लिया।

परिजनों ने उसका इलाज कुल्लू, शिमला, सोलन, चंडीगढ़ पीजीआई और नेरचौक में करवाया। परंतु कहीं से भी वह ठीक नहीं हो पाया। अब वह कुछ समय से बच्ची का इलाज चण्डीगढ़ से करवा रहे हैं। जहां पर उसका शरीर थोड़ा ठीक हो रहा है। इसलिए वह अब 19 वर्षीय शेलज़ा का इलाज़ लगातार वहीं से करवा रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पीड़ित परिवार बहुत दूर से हैं। चंडीगढ़ में एक दिन का खर्चा जैसे रहना खाना-पीना लगभग 5000 के करीब आ रहा है। इसलिए उन्होंने सामर्थ्य फ़ाउंडेशन हिमाचल प्रदेश के संस्थापक एवम प्रदेशाध्यक्ष नीरज शर्मा को कॉल किया और उनसे मिलनें फ़ाउंडेशन के कार्यालय भगवती मेडिकोज़ हैल्थ एंड वैलनेस सैंटर में पहुँचें, जहाँ बसन्तु राम को उनकी बेटी की हर महीनें की दवाईयो को फाउंडेशन की ओर से देने और आगे भी हर संभव मदद करेगीं ।

शेलज़ा के पिता ने बताया कि वह अपनी बेटी को ठीक करना चाहते हैं। यह कार्य आप सभीं के सहयोग सें हुआ हैं। आशा करता हूँ कि आगे भी सामर्थ्य फ़ाउंडेशन के सदस्यों का अपेक्षाकृत सहयोग मिलता रहेगा।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now