विजय शर्मा। सुंदरनगर
मुनि शुकदेव तपोस्थली सेवा विकास समिति(पंजीकृत) के चुनाव में भूपेंद्र सेन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव शुकदेव वाटिका में आयोजित किए गए। इस मौके पर पूर्व सुकेत रियासत के राजा हरि सेन को मुख्य संरक्षक व कंवर जय सिंह को संरक्षक चुना गया। इसके साथ ही अजमेर सिंह को उपाध्यक्ष, शिव सिंह को सचिव, मनु सेठी को सह सचिव, अजय शर्मा को कोषाध्यक्ष, नरेश सेन, तिलक शर्मा, बलदेव राज शर्मा को सलाहकार चुना गया है।
भूपेंद्र सेन मुनि शुकदेव तपोस्थली समिति के अध्यक्ष बने
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया
प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।