Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal Crime Rate: हिमाचल में 10 माह में 73 हत्याएं, 296 बलात्कार और 443 महिला छेड़छाड़ के मामले

Himachal Crime Rate 2023

धर्मशाला |
Himachal Crime Rate 2023: हिमाचल को भले ही शांत राज्य माना जाता हो, लेकिन यहां भी लगातार रेप और मर्डर के मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश में 10 महीनों में ही 73 हत्याएं, 296 बलात्कार एवं 443 महिला छेड़छाड़ के कुल 812 मामले दर्ज हुए हैं। यदि औसत के हिसाब से देखा जाए, तो प्रदेश में हर महीने सात से अधिक लोगों की हत्या हो रही है। इसके अलावा प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 443 छेड़छाड़ के मामले भी दर्ज किए गए हैं

करसोग के विधायक दीप राज के अतारांकित प्रश्न के उत्तर में सीएम सुखविंदर सिंह ने बताया कि उक्त मामलों में संलिप्त 1028 आरोपियों को पकड़ा गया है व 551 मामलों में संलिप्त 801 आरोपियों के विरुद्ध चालान न्यायालय में पेश किया गया। इनमें हत्या के 73 मामलों में 142 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 48 मामलों में 108 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया गया तथा 25 मामलों में 34 आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। बलात्कार के 296 मामलों में 445 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Weather: मौसम का बदला मिजाज, धुंध की चादर में लिपटे नजर आ रहे हिमाचल के मैदानी इलाके

इनमें 229 मामलों में 290 आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट में चालान पेश किया गया, 54 मामलों में 55 आरोपियों के विरुद्ध जांच जारी है तथा 33 मामलों में खारिज रिपोर्ट तैयार की गई। इसके अलावा महिला छेड़छाड़ के 443 मामलों में 541 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 294 मामलों में 403 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया है जबकि 121 मामलों में 138 के खिलाफ जांच जारी है और 28 मामलों में खारिज रिपोर्ट तैयार की गई।

Himachal Crime Rate: मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पकड़ा 28 लाख का चिट्टा, मुख्‍य सरगना सहित पांच गिरफ्तार

Himachal News: चौथी बार CCTNS में पहला स्थान हासिल करने पर सीएम ने हिमाचल पुलिस की सराहना की

HP Assembly Winter Session: धर्मशाला में भाजपा विधायकों का गले में बैनर डालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

Samsung Galaxy S24 Series: मार्केट में 200MP कैमरा के साथ देगा दस्तक Samsung Galaxy S24 Ultra

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal News in Hindi Himachal Pradesh Crime Himachal Pradesh News Himachal update HP News Today Sukhvinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now