Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal Truck Driver Burnt Alive in Punjab: पंजाब में जिंदा जला हिमाचल का ट्रक ड्राइवर, ट्रक में आग लगने से हुआ हादसा..

Himachal Truck Driver Burnt Alive in Punjab

Himachal Truck Driver Burnt Alive in Punjab: पंजाब के लुधियाना में नेशनल हाईवे पर ट्रक में आग लग गई। जिससे केबिन में सो रहा ड्राइवर जिंदा जल गया। जानकारी के अनुसार मृतक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। यह घटना पेट्रोल पंप के बाहर शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई। हालांकि मृतक ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, खन्ना के बीजा के पास बीती रात ड्राइवर ने आराम करने के ट्रक को पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा किया था और खुद वह केबिन में सो गया। सुबह-सुबह ट्रक में आग भड़की देख पेट्रोल पंप के कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन केबिन के अंदर सोए ड्राइवर को वह बचा नहीं पाए।

आग लगे ट्रक का ड्राइवर अंदर से बचाव के लिए चींखता रहा। हालांकि ट्रक के शीशे तोड़कर ड्राइवर को बचाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन कर्मचारी असफल रहे। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक ड्राइवर जिंदा जल चुका था।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। ड्राइवर हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है। हालांकि उसकी पहचान नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता पुलिस द्वारा लगाया जा रहा है।

AICC मेंबर और हिमाचल के सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Himachal Weather: बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

Himachal News: इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के फार्म जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती महिलाएं

Una News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

Kangra News: बीएसएफ में तैनात कांगड़ा जिला के हैड कांस्टेबल सुनील कुमार का नागालैंड में हृदय गति रुकने से निधन

Himachal Truck Driver Burnt Alive in Punjab |

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now