Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: रेणुकाजी विधानसभा से 6 बार के विधायक स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह को किया याद

Sirmour News: Remembered late Dr. Prem Singh, 6-time MLA from Renukaji Assembly

रेणुकाजी | 23 सितंबर
Sirmour News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुकाजी ने रेणुकाजी विधानसभा से 6 बार के पूर्व विधायक स्व• डॉ प्रेम सिंह जी कि जयंती व पुण्यतिथि के मौक़े पर उनकी याद में कुब्जा पेवेलियन रेणूका जी में मुफ़्त चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कि बैठक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में रेणुका के विधायक विनय कुमार, पूर्व विधायक स्व• प्रेम सिंह जी कि धर्मपत्नी विद्या देवी विशेष रूप से उपस्थित रही।

Mandi News: नाचन में रास्ते से गुजर रहे युवक को शिकारी की गोली लगी

रेणुका के विधायक विनय कुमार ने कहा कि उनके पिता स्व डॉ प्रेम सिंह जी का रेणुका के विकास में अतुलनीय योगदान हे और उनकी जयंती व पुण्यतिथि तिथि 23 सितम्बर ही हे हर वर्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उनकी जयंती व पुण्यतिथि को उनकी याद में मनाया जाता हे और हर वर्ष पुण्य का कार्य इस दिन किया जाता हे।

International Film Festival: मुख्यमंत्री बोले-सांस्कृतिक और क्षेत्रीय जुड़ाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है सिनेमा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेन्दर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्तदान किया गया तथा मुफ़्त चिकित्सा शिविर में लगभग 300 लोगों ने मुफ़्त चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया।

उन्होंने बताया कि मुफ़्त चिकित्सा शिविर में कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ अंकुर आहूजा, न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ इशांक गोयल, ऑर्थो के विशेषज्ञ डॉ रवि गुप्ता ने विशेष रूप से इस चिकित्सा शिविर में लोगों कि जाँच की। इस दौरान श्री रेणुका जी कांग्रेस मंडल की एक महत्वपूर्ण विशाल बैठक का आयोजन भी किया गया । तपेन्दर चौहान ने बताया कि इस फ्री मैडिकल चेकअप व रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व लोकप्रिय युवा विधायक रेणूका जी श्री विनय कुमार जी शिरकत करेंगे।

Himachal: भाजपा नेताओं का सुख की सरकार पर हमला, कांग्रेस को बताया छलावे की सरकार

इस कार्यक्रम में रेणुका मंडल अध्यक्ष तपेन्दर चौहान, पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, मंडल महासचिव मित्र सिंह तोमर, श्रीमती सीमा भूषण, अशोक ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष उपाध्यक्ष दलीप चौहान, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अजय भारद्वाज, जोन अध्यक्ष स्वर्ण नेगी, अनिल शर्मा, कुशल सिंह तोमर, रमेश कमल, यशवंत सिंह चौहान, हरिन्द शर्मा, मोहन शर्मा, तपेंद्र सिंह तोमर, रामरतन चौहान, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश, पृथ्वीराज, पूर्व प्रधान अभिमन्यु पुंडीर, सहित कांग्रेस सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस , युवा कांग्रेस, सेवादल, ओबीसी सेल, एससी सेल, एनएसयूआई व रेणुका की सभी पंचायतो के 123 बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ पदाधिकारी मंडल कांग्रेस इत्यादि सभी ने भाग लिया।

Sirmour News:-

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news todaySirmour News UpdateToday Sirmour News

Join WhatsApp

Join Now