[ad_1]
Adani Row: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को संसद में राहुल गांधी की ओर से केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। संसद के बाहर मीडिया में बयान देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी याद रखें, वह खुद, उनकी मां (सोनिया गांधी) और जीजा (रॉबर्ट वाड्रा) बेल पर हैं। उन्होंने कहा मैं पूछना चाहता हूं नेशनल हेराल्ड और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले क्या हैं?
राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने नियमों की अवहेलना की और बिना किसी दस्तावेज के अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा राहुल ने बिना किसी दस्तावेज के हवाई किला बनाया। जबकि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। वह बोले, अडानी का पोर्ट तो केरल व छत्तीसगढ़ में भी है, जहां कांग्रेस की सरकार है।
We condemn the baseless allegations levelled by Rahul Gandhi against our govt while speaking in Parliament today. I need to remind him-he, his mother & his brother-in law are on bail. I want to ask him what are National Herald & AgustaWestland scandals?: BJP leader RS Prasad pic.twitter.com/Nu19xiLV5O
— ANI (@ANI) February 7, 2023
पीएम मोदी के खिलाफ बेबुनियाद और शर्मनाक आरोप लगाए-भाजपा नेता
भाजपा नेता ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ बेबुनियाद और शर्मनाक आरोप लगाए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि वाड्रा डीएलएफ घोटाले में क्या हुआ। कैसे डीएलएफ से 65 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन मिल गया। साथ ही जमीन भी मिल गई।
राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने नियमों की अवहेलना की और बिना किसी दस्तावेज के उन्होंने अभद्र टिप्पणी की।
– श्री @rsprasad pic.twitter.com/7XH0fM04GP
— BJP (@BJP4India) February 7, 2023
राहुल गांधी ने लगाया नियम बदलने का आरोप
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार के दो स्तंभों पर खड़ी कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचा रही है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना राहुल गांधी और उनके परिवार का पुराना इतिहास रहा है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में गौतम अदानी और केंद्र सरकार को जोड़कर कई आरोप लगाए। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव किया गया।
[ad_2]
Source link