Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kullu News: पंचायत सचिव के घर निर्माण में हो रहा था सरकरी सीमेंट का इस्तेमाल, विजिलेंस ने किया पर्दाफाश

Kullu News

कुल्लू |
Kullu News:
कुल्‍लू जिला के बंजार में निजि काम में सरकारी सीमेंट ( Government cement ) के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। विजिलेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मामले का पर्दाफाश किया है। विजिलेंस ( Vigilance ) की टीम ने दबिश दी तो मौके पर सरकारी सीमेंट के भरे हुए 96 बैग और 28 बैग खाली बरामद किए हैं। इस संबंध में विजिलेंस ने देउठा पंचायत की सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करनी आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार बिजलेंस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंजार के देउठा गांव में एक नया मकान बन रहा है इसमें लैटल डालने के लिए सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल हो रहा है। इस सूचना के आधार पर विजिलेंस टीम ने देउठा में जब उक्त घर में दबिश दी तो वहां पर लैटल डालने का कार्य चला हुआ था। इसमें सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल हो रहा था। यह मकान देउठा पंचायत के सचिव का है।

इसे भी पढ़ें:  Fire Accident in Kullu : सैंज घाटी में भीषण अग्निकांड, मकान जलकर राख, 6 को आंशिक नुकसान

उधर मामले को लेकर विजिलेंस डीएसपी कुल्लू अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बंजार में सरकारी सिमेंट के 98 भरे हुए बैग, 28 बैग खाली बरामद किए हैं। यह सीमेंट कहां से आया और इसमें और कौन कौन लोग शामिल है इसकी जांच की जा रही है। उक्त सरकारी कर्मचारी से पूछताछ की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी एकत्र की जा रही है।

बता दें कि निजी काम में इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी सीमेंट का प्रयोग करना हैरानी की बात है। अब सरकारी कर्मचारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। उक्त कर्मचारी भी सरकारी है ऐसे में सरकारी कर्मचारी की अन्य कर्मचारियों से सांग गांठ के चलते ही इतनी मात्रा में सीमेंट की चोरी हुई होगी। जांच का यह विषय है कि उक्त सरकारी सीमेंट किस सरकारी निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत हुआ था। अब विजिलेंस की टीम जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार है कुल्लू-मनाली :- गोविंद ठाकुर

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हिमाचल सहित 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश

Breaking News: कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, विधायकों की अयोग्यता बरकरार

Lok Sabha Election 2024: देश में कुल 7 चरणों में होगा चुनाव, जानें हर डिटेल

Electoral Bond: सुप्रीम कोर्ट की SBI को फटकार- इलेक्टोरल बॉन्ड की डिटेल को लेकर सेलेक्टिव न बने

Kullu News: बंजार के घियागी में निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच बच्चे घायल

Kullu News: बंजार में 1.141 Kg चरस के साथ अर्की का व्यक्ति गिरफ्तार

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now