प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे| पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं क्षेत्र के खटीमा विधानसभा क्षेत्र के दो बार के विधायक हैं| वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं| धामी पूर्व सीएम भगत सिंह कोशियारी के ओएसडी रहे हैं| धामी की संघ से भी नजदीकियां हैं| पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान किया| उनका उन्होंने माला पहनाकर स्वागत किया|