Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: दर्दनाक हादसा, घुमारवीं में सीमेंट से लोड ट्रक हुआ अनियंत्रित, चपेट में आने से एक की मौत..

Bilaspur News

बिलासपुर |
Bilaspur News: बिलासपुर के घुमारवीं के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा सोमावार सुबह करीब 9:00 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना के तहत शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर सेऊ के समीप ट्रक के नीचे आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश चंद(60) निवासी गांव नस्वाल तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नस्वाल गांव का रमेश चंद कबाड़ खरीदने का काम करता था। सुबह करीब 9:00 बजे वह कबाड़ खरीदने करने के लिए सेऊ की तरफ जा रहा था। तभी अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चला गया। रमेश ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक में सीमेंट लोड करके भोटा की तरफ जा रहा था। अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया।

हादसे के तुरंत बाद परिजन सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Qatar Navy Men Case: कतर की जेल से रिहा किए गए पूर्व नौसैनिक, लौटे स्वदेश

पेटीएम को लगा एक और झटका, Paytm Payment Bank के डायरेक्टर का इस्तीफा

Supreme Court on Post of Deputy CM: राज्यों में उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा बयान

Bilaspur News: एम्स में MBBS के छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

Government Jobs in HP: आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी और अन्य पदों के लिए आवेदन करें!

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samacharLatest Bilaspur NewsToday Bilaspur News

Join WhatsApp

Join Now